Advertisement

सुबह को इन कारणों से सूजा हुआ लगता है आपका चेहरा

अगर रोजाना सुबह उठने के बाद आपके चेहरे में सूजन रहती है, तो आपको ये आर्टिकल पढ़ना चाहिए!

Written By Editorial Team
Published : December 7, 2017 4:42 PM IST

Green tea can help you to deal with redness on your face. © Shutterstock

आपने नोटिस किया होगा कि कई सुबह उठने के बाद कई लोगों का चेहरा सूजा रहता है। अगर ऐसा लंबे समय से हो रहा है, तो इसका कारण एलर्जी रिएक्शन, साइनस या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है कि सुबह सोकर उठने के बाद कभी-कभी आपके चेहरे में सूजन रहती है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि सूजन की वजह से सीधे तौर पर आपकी सुंदरता पर असर पड़ता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि सुबह को चेहरे पर सूजन क्यों होती है और आप इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चेहरे की सूजन के कुछ कारण।

गलत तरीके से सोना

Advertisement

चेहरे पर तकिये के दबाव के कारण फ्लूइड का निर्माण होता है। बेशक आप तकिये का इस्तेमाल ना करें लेकिन फ्लूइड बनने से आपके चेहरे में सूजन हो सकती है।

हार्मोनल में बदलाव

Advertisement

अधिकतर महिलाओं में हार्मोनल में परिवर्तन होने से उनके चेहरे में सूजन हो सकती है। पीरियड्स, मेनोपॉज और प्रेगनेंसी में ऐसा होना आम है। युवा लड़कियों में चेहरे की सूजन प्री-मेन्स्ट्रूएशन के कारण हो सकती है।

हैंगओवर

कई बार शराब के साथ खाई जाने वाली नमकीन चीजों से भी बॉडी और फेस में इन्फ्लेमेशन हो सकती है। जाहिर है शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक होने से वाटर रिटेंशन का खतरा होता है।

तनाव

तनाव से कोर्टिसोल का लेवल बढ़ सकता है जिससे बॉडी में इन्फ्लेमेशन हो सकती है और आपका चेहरा सूजा हुआ लग सकता है। यही कारण है कि तनाव लेने  वाले लोगों का सुबह के समय चेहरा सूजा हुआ दिखता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More