जब शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट के आसपास हो तो उसे सामान्य शारीरिक तापमान माना जाता है। हालांकि, शरीर का सामान्य तापमान अन्य कई कारकों पर भी निर्भर करता है, जैसे आपके द्वारा खाया गया भोजन, सोने का तरीका और आपके द्वारा की गई शारीरिक गतिविधियां आदि। हालांकि, जब शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता हो, तो इस स्थिति को बुखार (Fever in Hindi) कहा जाता है और इसका मेडिकल नाम पाइरेक्सिया (Pyrexia) है। बुखार आमतौर पर संक्रमण के कारण होता है, जिनमें मुख्य रूप से वायरल संक्रमण और बैक्टीरियल संक्रमण शामिल हैं। बुखार वास्तव में कोई बीमारी नहीं होती है, बल्कि किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का लक्षण होता है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune system) संक्रमण बैक्टीरिया या अन्य किसी रोगाणु से लड़ने के लिए अधिक मेहनत करती है, तो उसकी प्रतिक्रिया के रूप में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। नवजात शिशुओं में बुखार के लगभग 10 फीसद मामले गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होते हैं।

बुखार क्या है

(What is Fever in Hindi) मानव शरीर का सामान्य तापमान 97 से 99 डिग्री फारेनहाइट होता है और इससे अधिक बढ़ जाने की स्थिति को बुखार यानि फीवर कहा जाता है। मेडिकल भाषा में इसे हाइपरथर्मिया (Hyperthermia) और पायरेक्सिया (Pyrexia) के नाम से भी जाना जाता है। शरीर आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस, फंगस व अन्य रोगजनकों से लड़ने के लिए शरीर का तापमान बढ़ाता है, जो कि सामान्य प्रक्रिया है।

हाइपोथैलेमस मस्तिष्क का एक छोटा सा हिस्सा होता है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। ऐसे में जब शरीर किसी प्रकार के संक्रमण या अन्य रोगजनकों के संपर्क में आता है, तो यह उससे लड़ने की प्रक्रिया के रूप में शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। मेडिकल साइंस के अनुसार जब आपके शरीर का तापमान बढ़ता है, तो यह किसी संक्रमण या बीमारी का संकेत देता है।

बुखार के प्रकार

बुखार के प्रकारों (Types of Fever) को इसकी गंभीरता के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है। मेडिकल साइंस के अनुसार फीवर प्रमुख प्रकार निम्न हैं -

  • लो ग्रेड फीवर - यह बुखार की सबसे आम प्रकार है, जिसमें शरीर का तापमान 100 से 101 डिग्री फारेनहाइट तक रहता है।

  • हाई ग्रेड फीवर - यदि शरीर का तापमान 103 से 104 डिग्री फारेनहाइट है, तो स्थिति को हाई ग्रेड फीवर की श्रेणी में रखा जाता है।

  • डेंजरस ग्रेड फीवर - यह बुखार का सबसे घातक प्रकार है, जिसमें शरीर का तापमान 104 से 107 डिग्री फारेनहाइट तक बढ़ जाता है। यह आमतौर पर किसी अंदरूनी गंभीर बीमारी का संकेत देता है।

हालांकि, बुखार की प्रकृति के अनुसार उसे अन्य कई प्रकारों में बांटा गया है, जिनमें आमतौर पर निम्न शामिल हैं -

  • सस्टेंड फीवर - बुखार का यह प्रकार लंबे समय तक रहता है और इसमें शरीर का तापमान लगातार बढ़ा ही रहता है

  • रेमिटेंट फीवर - इसमें शरीर का तापमान बार-बार कम व ज्यादा होता रहता है।

  • इंटरमिटेंट फीवर - यह बुखार बार-बार आता है, जिसमें शरीर का तापमान कभी सामान्य हो जाता है, तो कभी बढ़ जाता है।

बुखार के लक्षण

(Fever Symptoms in Hindi) शरीर का तापमान बढ़ना ही बुखार का सबसे प्रमुख लक्षण है और यह अन्य बीमारियों के लक्षणों के रूप में भी विकसित हो सकता है। हालांकि, बुखार के साथ कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं, जो आमतौर पर उसका कारण बनने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर निर्भर करते हैं -

  • शरीर कांपना

  • ठंड लगना

  • बदन दर्द होना

  • सिर में दर्द होना

  • पसीने आना

  • खांसी होना

  • नाक बहना

  • कम भूख लगना

  • शरीर में पानी की कमी होना

  • मांसपेशियों में ऐंठन

  • दर्द सहन करने की क्षमता कम हो जाना

  • ऊर्जा में कमी होना (कमजोरी महसूस होना)

  • उनींदापन

  • ध्यान केंद्रित न कर पाना

  • बुरे सपने आना

  • दौरे पड़ना

यदि आपके शरीर का तापमान बढ़ रहा है या फिर आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो आपको बिल्कुल भी देरी न करते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि तेज बुखार के साथ उपरोक्त में से कोई लक्षण होना किसी गंभीर समस्या का संकेत दे सकता है।

बुखार के कारण

(Fever Causes) बुखार तब होता है, जब हाइपोथैलेमस शरीर के सामान्य तापमान को बढ़ा देता है। ऐसी कई स्वास्थ्य स्थितियां हो सकती हैं, जिनके कारण हाइपोथैलेमस शरीर के तापमान को बढ़ाने लग जाता है। इन स्वास्थ्य समस्याओं में निम्न शामिल हैं -

  • जुकाम, फ्लू, निमोनिया व अन्य प्रकार के संक्रमण

  • कुछ प्रकार के टीकाकरण जैसे डिप्थीरिया, टेटनस व कोविड-19

  • बच्चों के दांत आना

  • सूजन व लालिमा से संबंधित रोग जैसे रूमेटाइड अर्थराइटिस व क्रोन रोग

  • रक्त के थक्के जमना

  • गंभीर रूप से सनबर्न (त्वचा धूप से जलना) हो जाना

  • फेफड़ों से संबंधित रोग होना

  • कुछ प्रकार के कैंसर जैसे हॉज्किंग डिजीज

  • लू लगना

  • शरीर में पानी की कमी होना

  • नशीले पदार्थ लेना (या उन्हें छोड़ने के बाद होने वाली बेचैनी के साथ भी बुखार हो सकता है)

इसके अन्य बीमारियों के इलाज के लिए ली जाने वाली दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में भी बुखार हो सकता है। इन दवाओं में प्रमुख रूप से फेनीटोइन (Phenytoin), क्विनिडाइन (Quinidine) और एंटी-ट्यूबरकुलर (Antitubercular) शामिल हैं।

इसके प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना, साफ-सफाई न रखना, प्रतिरक्षा प्रणाली को दबाने वाली दवाएं (Immunosuppressants) खाना, वृद्धावस्था व बचपन आदि कई कारक हो सकते हैं, जो बुखार होने के खतरे को बढ़ा देते हैं।

बुखार की रोकथाम

(Prevention of Fever) बुखार से बचाव करने के उसका कारण बनने वाली स्थितियों की रोकथाम करना बेहद जरूरी है। जैसा कि आप जानते हैं अधिकतर मामलों में बुखार बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण के कारण होता है, जिसकी रोकथाम निम्न की मदद से की जा सकती है -

  • भोजन करने, टॉयलेट का इस्तेमाल करने और बाहर से घर पर आने के बाद अपने हाथ साबुन के साथ अच्छे से धोएं

  • यदि आप बाहर हैं और बार-बार हाथ नहीं धो सकते हैं, तो ऐसे में अपने साथ एक हैंड सैनिटाइजर रखें

  • बार-बार मुंह, नाक आंख या कानों को छूने की आदत छोड़ दें, ऐसा करने से बैक्टीरिया व अन्य रोगजनक आपके शरीर में घुस सकते हैं

  • खांसते व छींकते समय अपने मुंह को रुमाल या कपड़े से ढक लें। यदि आपके पास कोई कपड़ा या रुमाल नहीं है, तो कोहनी में छींकें।

  • किसी संक्रमित व्यक्ति या जिसे बुखार आ रहा है, उनसे संपर्क न बनाएं। यदि मिलना जरूरी है, तो मास्क लगाएं और उचित दूरी रखें।

  • समय रहते सभी टीकाकरण करवाएं और समय-समय पर डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें

  • पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य व पेय पदार्थों को सेवन करें और भोजन को पका कर ही खाएं ताकि फूड पॉइजनिंग का खतरा कम रहे। खाने को ढक कर ही रखें

  • यदि आप कोई विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो उससे पहले सभी जरूरी टीकाकरण करवा लें

बुखार का निदान

(Diagnosis of Fever in Hindi) बुखार का निदान करने के लिए सबसे पहले शारीरिक परीक्षण किया जाता है, जिस दौरान आपके शरीर के तापमान की जांच की जाती है और साथ ही लक्षणों से संबंधित कुछ सवाल पूछे जाते हैं। वैसे तो डॉक्टर शरीर के तापमान की जांच मरीज को छू कर ही पता लगा लेते हैं, हालांकि, बुखार की स्टेज का पता करने के लिए थर्मामीटर नामक उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। थर्मामीटर आमतौर पर तीन प्रकार का होता है -

  • डिजीटल थर्मामीटर

  • टेम्पोरल थर्मामीटर

  • टेम्पोरल आर्टरी थर्मामीटर

इसके अलावा बुखार के कारण का पता लगाने के लिए कुछ अन्य टेस्ट भी किए जा सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -

  • ब्लड टेस्ट (सीबीसी)

  • यूरिन टेस्ट

  • एलर्जी टेस्ट

बुखार का इलाज

(Fever Treatment in Hindi) बुखार का इलाज प्रमुख रूप से उसकी गंभीरता व अंदरूनी कारणों के अनुसार किया जाता है। अधिकतर मामलों में शरीर के तापमान को एसिटामिनोफेन दवाओं (जैसे पेरासिटामोल) के साथ कम कर दिया जाता है। हालांकि, ऐसे में बुखार फिर से भी हो सकता है, इसलिए उसके अंदरूनी कारण का इलाज करना बेहद जरूरी होता है।

ज्यादातर मामलों में बुखार बैक्टीरियल, वायरल व फंगल संक्रमण के कारण होता है, जिनका इलाज करने के लिए एंटीबायोटिक, एंटीवायरल व एंटीफंगल दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यदि बुखार के साथ अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो गई है, तो उनके अनुसार ही अन्य दवाएं भी दी जाती हैं जिनमें आमतौर पर पेन किलर व सूजन रोधी दवाएं शामिल हैं।

More From बुखार (Fever)

All
News
Photos
नॉर्मल नहीं है 98.6°F बॉडी टेम्परेचर, जानें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कितना होना चाहिए नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर

जनरल ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार वयस्कों का औसत सामान्य शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट नहीं बल्कि 97.7 डिग्री फारेनहाइट के करीब हो सकता है।

मौसमी बीमारियों से है बेहाल तो अपनाकर देखे यह 5 आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

बरसात के मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। सर्दी, खांसी और बुखार जैसी परेशानियोों से राहत के कुछ घरेलू उपाय पढ़ें यहां।

Health Alert  :सावधान,  दिल्ली में  में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज

Dengue fever: देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से डेंगू (Dengue)के मामले लगातार बढ़ रहे हैं पिछले 15 दिनों में दिल्ली में डेंगू के मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। जानिए इसके लक्षण, कारण और कैसे इससे बचाव किया जा सकता है

Parenting Tips: मानसून के मौसम में बच्चों को टीके लगवाने के क्या फायदे होते हैं?

Child Flu Vaccine:मानसून के मौसम में बीमारियां अधिक फैलती हैं ऐसे में बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए फ्लू का टीका लगाया जाता है। जिससे उन्हे सीजनल बीमारियों और फ्लू न हो।

Dengue And Other Viral Fever: 3 दिन में न जाए बुखार तो अगले दिन जरूर करा लें डेंगू-मलेरिया की जांच, देश भर में फैल रहा है संक्रमण

मौसम में बदलाव के साथ-साथ डेंगू-मलेरिया और वायरल फीवर की समस्याएं लोगों में देखने को मिल रही हैं। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को तेज बुखार है तो यहां डॉक्टर ने कुछ सलाह दी है जिसे आपको पढ़ना चाहिए। 

paracetamol for kids in hindi : बुखार होने पर बच्चे को पेरासिटामोल देने से पहले इन 8 बातों का ध्यान रखें पेरेंट्स! Side effects से बचेंगे बच्चे

बुखार होने पर पहले कोशिश करें कि उसे स्पंज बाथ दें या गुनगुने पानी से नहलाएं। आप कोल्ड कॉम्प्रेस भी ट्राई कर सकते हैं। इसके बाद भी अगर बच्चा गर्म है, तो उसे पेरासिटामोल ड्रॉप या सिरप से मदद मिल सकती है।

Dengue And Viral Fever: यूपी के कानपुर में डेंगू और वायरल फीवर के 300 से ज्यादा मरीज, केंद्र ने 11 राज्यों को किया अलर्ट

बदलते मौसम के बीच कोरोनावायरस के बाद डेंगू अपने प्रकोप में है इससे बचने के लिए जरूरी है कि सावधानी बरती जाए।

यूपी के बाद बिहार में तेजी से बच्चों में फैल रहा वायरल फीवर! डॉक्टरों ने कहा, हो सकता है कोरोना का नया रूप

Viral fever increased in Bihar: बिहार में बच्चे वायरल बुखार की चपेट में हैं और सभी बड़े अस्पतालों के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) वार्ड तेजी से भर रहे हैं। इन अस्पतालों के डॉक्टरों को डर है कि वायरल फीवर कोरोनावायरस का नया रूप हो सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ा डेंगू और वायरल बुखार का कहर, कई लोगों की मौत, ज्यादातर हैं बच्चे

पश्चिमी यूपी में डेंगू और वायरल का कहर जारी है और सीएमओ की छुट्टी कर दी गई है। फीरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर के कारण अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।

बुखार में कैसी हो डाइट, बुखार में क्या खाएं, क्या ना खाएं

Diet During Fever: बुखार में शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा और ताकत दें। जानें, बुखार में मरीजों की डाइट में क्या शामिल करना चाहिए और किन चीजों से करनी चाहिए परहेज.....

क्या होता है लो-ग्रेड फीवर? जानें, इसके कारण, लक्षण और इलाज

जब आप अंदर से बुखार की तरह महसूस करते हैं, तो इसे "लो-ग्रेड फीवर" (Low-Grade Fever) के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं, किन कारणों से होता है लो-ग्रेड फीवर और कब करना चाहिए डॉक्टर से संपर्क...

तेज बुखार का घरेलू उपचार photosPhotos

तेज बुखार का घरेलू उपचार

मौसम बदलने पर सबसे ज्यादा लोग सर्दी-जुकाम और बुखार (fever in hindi) से परेशान होते हैं। आयुर्वेद में बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए कई नेचुरल जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिसका उपयोग कर बुखार को जड़ से ठीक किया जा सकता है...

वायरल फीवर को न करें कोरोना समझने की भूल, जानिए दोनों के लक्षण और बचाव के तरीके

कोरोना वायरस और फ्लू दोनों सांस से मिलती जुलती बीमारी है. जो एक दूसरे के संपर्क में भी आने से फ़ैल जाती हैं. आइए जानते हैं लक्षण और बचाव के तरीके.

आम बुखार है या कोरोना का बुखार कैसे लगाए पता? इस 1 तरीके से जानें कौन सा बुखार आपको कर रहा परेशान

कोरोना काल के इस दौर में आम सर्दी-जुकाम के मामलों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आम बुखार और कोरोना के बुखार में अंतर पहचाना जाए। इस लेख में जानें कैसे पहचानें दोनों के बीच अंतर।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हुए कोरोना पॉजिटिव, दिखे बुखार के लक्षण

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ ही 9 अन्य विधायकों को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। उप मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों ने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।

गिलोय काढ़ा पीने के लाभ, गिलोय का काढ़ा बनाने का तरीका

कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करना है, तो घर का बना काढ़ा पिएं। खासकर, गिलोय का काढ़ा पीने से फ्लू, गले में खराश या अन्य कोई इंफेक्शन से बचाव होता है। इम्यून पावर कमजोर है, तो आप गिलोय से तैयार काढ़े का सेवन (Giloy ka kadha ke fayde) करें। जानें, गिलोय काढ़ा के सेहत लाभ और बनाने का तरीका...

थर्मामीटर नहीं है तो ऐसे चेक करें बुखार, तुरंत पता चलेगा मरीज का तापमान

बुखार किसी भी व्यक्ति को कभी भी आ सकता है। यह किसी विशेष मौसम में या किसी विशेष आयु वर्ग को देखकर नहीं आता है। हालांकि आजकल मानसून का सीजन है तो ऐसे समय में मौसम में काफी नमी रहती है जिसके चलते व्यक्ति जल्दी बुखार और अन्य संक्रमणों का शिकार हो जाता है। बुखार को मापने का सबसे आसान तरीका थर्मामीटर होता है। इसकी मदद से 1 मिनट से भी कम समय में पता चल जाता है कि मरीज को कितना बुखार है। लेकिन यदि आपके पास थर्मामीटर नहीं है तो आप निम्न तरीकों को अपना कर बुखार माप सकते हैं।

पपीते के बीज के फायदे

पपीते के बीज के फायदे

पपीता जिस तरह से फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह से इसके बीज भी लाभदायक होते हैं। पपीते के बीज से तैयार फेस मास्क लगाने से त्वचा हेल्दी, सॉफ्ट, मुलायम और ग्लोइंग बनती है। पपीते के बीज में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसके बीजों के सेवन से कई लाभ (Benefits of papaya seeds) हो सकते हैं।

बुखार होने पर क्या करें और क्या ना करें, बुखार होने के कारण और लक्षण

शरीर का तापमान तब बढ़ जाता है, जब आपका इम्यून सिस्टम शरीर से बैक्टीरिया या वायरस जैसे रोगजनकों (pathogens) से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत करता है। जैसे-जैसे शरीर का तापमान बढ़ता है, आपको ठंड महसूस होने लगती है। कुछ लोगों को बुखार होने पर कंपकंपी भी होती है। बुखार होने पर कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना (Dos and don'ts in Fever) चाहिए...

Symptoms of Coronavirus in Hindi, खांसी और बुखार कोरोना के दो मुख्य लक्षण

Symptoms of Coronavirus : एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि कोरोनावायरस के दो प्रमुख लक्षण बुखार और खांसी हैं। शोधकर्ताओं ने कहा है कि ये दो ही ऐसे लक्षण हैं, जो अधिकतर मरीजों में पाए गए हैं।

Home Remedies for Sore Throat in Hindi, गले में खराश के घरेलू नुस्खे, सीएम अरविंद केजरीवाल का हुआ कोरोनावायरस टेस्ट

Sore Throat Home Remedies : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया है। गले में खराश और बुखार कोरोना के दो मुख्य लक्षण हैं। गले में खराश की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये होम रेमेडीज...

Viral Infection in Kids in Hindi, बच्चों में वायरल इंफेक्शन दूर करने के उपाय

बच्चों की देखभाल बदलते मौसम में अधिक करनी चाहिए, क्योंकि बड़ों के मुकाबले उन्हें वायरल इंफेक्शंस होने का खतरा अधिक होता है। बच्चों के शरीर में वायरस को बढ़ने से रोकने और बीमारी से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम बड़ों के मुकाबले अधिक मजबूत नहीं होता है। ऐसें में उन्हें वायरल इंफेक्शंस या अन्य किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाए रखने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं।

Flu & Corona Fever Difference in Hindi, कोरोना बुखार और फ्लू में अंतर, कोरोनावायरस और फ्लू के लक्षण क्या हैं

मौसम बदल रहा है। कभी भीषण गर्मी तो कभी बारिश, ऐसे में सर्दी-जुकाम और बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है। कोरोना का भी प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इसमें भी खांसी-सर्दी, बुखार जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में कोरोना फीवर और सामान्य बुखार में फर्क और लक्षणों को समझना होगा।

Symptoms of Corona & Flu in Hindi: कोरोनावायरस और फ्लू के लक्षण, कैसे करें फ्लू और कोरोना में फर्क

कोरोना और सामान्य से फ्लू के लक्षण (Symptoms of flu) बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमित लोगों में भी पहले माइल्ड लक्षण (Symptoms of coronavirus) खांसी, सर्दी, बुखार ही नजर आते हैं। जब किसी को वायरल या फ्लू (Flu) होता है, तो भी यही लक्षण (Symptoms of Corona & Flu) नजर आते हैं, ऐसे में किसी को फ्लू हुआ है या कोरोना, इसका पता कैसे लगाएं, यह एक बड़ा सवाल है।

Page 1 of 2