इस 1 बीमारी की वजह से फेफड़ों में भर जाता है पानी, जानिए फेफड़ों में पानी भरने के लक्षण और इलाज

Fefdo Mein Pani Bharna Lakshan: फेफड़ों में पानी भरने की समस्या काफी गंभीर होती है। अगर इसका इलाज तुरंत नहीं किया गया तो इसमें पेशेंट की जान तक जा सकती है। इससे निपटने के लिए घरेलू उपाय काम आ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 27, 2023 12:47 PM IST

फेफड़ों में पानी भरने (Fefdo Mein Pani Bharna) की समस्या को मेडिकली भाषा में 'पल्मोनरी एडिमा' कहा जाता है। जो की बेहद गंभीर समस्या है। फेफड़ों में पानी भरने की समस्या कभी भी किसी को भी हो सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनका इलाज तुरंत किया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि काफी लोगों को यह समस्या ज्यादा हो सकती है। इसकी समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब पानी सांस की नली में फंस जाती है। जिससे मौत तक हो सकती है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर फेफड़ों में पानी भरने का कारण क्या है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिल की बीमारी की वजह से फेफड़ों में पानी भर जाता है। इसके अलावा, फेफड़ों में पानी भरने की समस्या के और भी कई कारण होते हैं। अगर समय से इससे जुड़े लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

फेफड़ों में पानी भरने का कारण - Pulmonary Edema Causes In Hindi

  • दिल की बीमारी की वजह से फेफड़ों में पानी भर सकता है।
  • निमोनिया के अलावा कुछ दवाओं की वजह से भी फेफड़ों में पानी भर सकता है।
  • छाती की दीवार पर चोट लगने या ऊंचाई पर चढ़ने और एक्सरसाइज करते वक्त फेफड़ों में पानी भरने के चांसेस हो सकते हैं।

फेफड़ों में पानी भरने के लक्षण - Fefdo Mein Pani Bharna Symptoms in Hindi

  • जरूरत से ज्यादा पसीना आना।
  • बेचैनी, चिंता और तनाव होना।
  • घुटन महसूस होना।
  • स्किन का पीला पड़ना।
  • घबराहट और दिन की धड़कन तेज होना।
  • पैरों में सूजन और थकान महसूस होना।

फेफड़ों में पानी भरने का उपचार - Pulmonary Edema Treatment In Hindi

1- बैलेंस डाइट है जरूरी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके फेफड़ों में पानी भरा है तो अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। आपकी समस्या कितनी गंभीर है, इस पर आपकी डाइट आधारित होनी चाहिए। हरी सब्जियों के अलावा मछली, अंडे, चिकन, दूध, पोटेशियम और मैग्नीशियम का सेवन करना चाहिए।

2- नमक को करें कंट्रोल

शरीर में जरूरत से ज्यादा सोडियम यानि की नमक की वजह से ज्यादा पानी बनने की संभावना होती है। फेफड़ों में पानी भरे होने की समस्या के चलते नमक का सेवन कम करें। नमक की जगह अन्य जड़ी बूटियों, काली मिर्च और लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3- स्मोकिंग को कहें ना

अगर आप स्मोकिंग के लती हैं, तो इससे आपकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। इसके अलाव आस पास के पर्यावरण में एलर्जी से भी बचने की कोशिश करें।

4- एल्कोहल से बचें

फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए एल्कोहल बिलकुल अच्छा नहीं होता। इसेक सेवन से फेफड़ों में पानी भरने की समस्या और भी खराब हो सकती है।

5- बदलते मौसम से करें पहरेज

बदलते मौसम में घर से बाहर निकलना नजरअंदाज करें। क्योंकि ज्यादा ठंडाया ज्यादा गर्म मौसम फेफड़ों में जलन की समस्या का कारण बन सकता है।

6- ना करें ज्यादा एक्सरसाइज़

ज्यादा एक्सरसाइज़ करने की वजह से फेफड़ों में पानी भरने की स्थिति और भी बिगड़ सकती है। इसके अलावा भारी काम करने की वजह से समस्या बढ़ सकती है।

यह कुछ ऐसी छोटी छोटी बाते हैं, जिनको ध्यान मे रखने से आप फेफड़ों में भरे पानी की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा समय समय पर डॉक्टर का परामर्श और दवाइयां लेना भी बेहद जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source