फेफड़ों में पानी क्यों भर जाता है?

Pulmonary Edema: फेफड़ों में पानी भरना एक गंभीर समस्या है। इसे पल्मोनरी एडिमा कहते हैं। कुछ कारणों की वजह से यह समस्या हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 11, 2025 8:36 AM IST

Fefdo me Pani Hona: फेफड़ों में पानी भरना एक गंभीर स्थिति हो सकती है। इस समस्या को मेडिकल भाषा में पल्मोनरी एडिमा कहा जाता है। इस स्थिति में फेफड़ों की वायु थैलियों में तरल जमा हो जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को सांस लेने में मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा, बेचैनी, घबराहट, छाती में दर्द, सीने में भारीपन, धड़कन बढ़ना, थकावट, चक्कर आना और खांसी के साथ झाग आना भी पल्मोनरी एडिमा के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन, फेफड़ों में पानी क्यों भर जाता है? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के वरिष्ठ सलाहकार एवं यूनिट प्रमुख - पल्मोनोलॉजी के डॉ. अंकित कुमार सिन्हा से-

फेफड़ों में पानी क्यों भर जाता है? 

हृदय संबंधी समस्याएं

हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं की वजह से फेफड़ों में पानी भर जाता है। हार्ट फेलियर की वजह से भी ऐसा हो सकता है। दरअसल, जब हृदय शरीर में रक्त को सही तरीके से पंप नहीं कर पाता है, तो इस स्थिति में रक्त फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में जमा होने लगता है। इसकी वजह से फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है।

फेफड़ों में संक्रमण या सूजन    

फेफड़ों में किसी प्रकार के संक्रमण या सूजन की वजह से भी फेफड़ों में पानी भर जाता है। न्यूमोनिया या टीबी जैसे संक्रमणों की वजह से फेफड़ों में तरल पदार्थ भर जाता है। कुछ मामलों में सूजन की वजह से भी फेफड़ों में पानी जमा होने लगता है। इसके अलावा, कुछ प्रकार की दवाइयों से भी फेफड़ों में सूजन आ सकती है और तरल जमा हो सकता है।

किडनी और लिवर की बीमारी    

किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। किडनी और लिवर खराब होने पर शरीर में तरल की मात्रा बढ़ जाती है। यह तरल पदार्थ फेफड़ों तक पहुंच सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या फेफड़ों में पानी भरना सामान्य है?

बिल्कुल नहीं, फेफड़ों में पानी भरना एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी है।

पल्मोनरी एडिमा से बचाव कैसे करें?

हृदय रोग, किडनी रोग और बीपी की समय-समय पर जांच करवाते रहें। धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें।

पल्मोनरी एडिमा का इलाज कैसे होता है?

ऑक्सीजन थेरेपी, डाययुरेटिक दवाएं आदि की मदद से इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है।