Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms of lung infection: फेफड़ों का संक्रमण, जिसे पल्मोनरी इंफेक्शन या निमोनिया कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है, जिसमें फेफड़ों के ऊतकों में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या अन्य रोगाणुओं के कारण सूजन और संक्रमण हो जाता है। यह संक्रमण फेफड़ों की वायु नलियों और एल्वियोली (वह स्थान जहां गैस का आदान-प्रदान होता है) में हो सकता है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, विशेषकर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों, बच्चों और बुजुर्गों में। सही समय पर इलाज से इससे बचा जा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि फेफड़ों में संक्रमण होने पर कुछ प्रमुख लक्षण होते हैं, जो व्यक्ति को तुरंत सतर्क कर सकते हैं। आज हम यहां फेफड़ों में संक्रमण के होने पर दिखाई देने वाले ऐसे ही तीन प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।
फेफड़ों में संक्रमण का सबसे सामान्य लक्षण खांसी है। यह खांसी सामान्य खांसी से अलग होती है, क्योंकि इसमें बलगम या म्यूकस निकल सकता है। यह खांसी सूखी भी हो सकती है या बलगम के साथ हो सकती है, जो कभी-कभी हरा या पीला रंग का हो सकता है, जो संक्रमण के संकेत देता है।
जब फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है, तो व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो सकती है। यह सांस फूलने, श्वास में तकलीफ और गहरी सांस लेने में कठिनाई के रूप में महसूस हो सकता है। फेफड़ों की सूजन और संक्रमण के कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति में बाधा आती है, जिससे शरीर के अन्य हिस्सों को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।
फेफड़ों में संक्रमण होने पर बुखार आना एक सामान्य लक्षण है। शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है, और साथ ही ठंड लगने की समस्या भी हो सकती है। बुखार के साथ शरीर में दर्द और कमजोरी भी महसूस हो सकती है, जो संक्रमण के कारण होता है। बुखार के दौरान, शरीर के तापमान का बढ़ना संक्रमण से लड़ने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है।
इन तीन लक्षणों के अलावा, सिरदर्द, थकान, छाती में दर्द और मतली भी फेफड़ों में संक्रमण के संकेत हो सकते हैं। अगर इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक होता है ताकि संक्रमण को जल्दी पहचान कर उसका उपचार किया जा सके।