Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early Signs of lungs Damage in Hindi : क्या आपको रात में सांस लेने में तकलीफ होती है? क्या सोते ही आपको खांसी होने लगती है? अगर हां, तो इस तरह के लक्षण फेफड़ों में खराबी की ओर इशारा करते हैं। जी हां, सोते समय दिखने वाले इस तरह के सामान्य संकेत फेफड़ों या फिर हृदय को प्रभावित करने वाली स्थितियों की ओर इशारा करते हैं, जिसमें यह अस्थमा, एलर्जी या एंग्याजटी हो सकती है। रात में सोते समय सांस लेने में तकलीफ, जिसे डिस्पेनिया भी कहा जाता है। इसके अलावा फेफड़ों में खराबी होने के कई संकेत हो सकते हैं, जो दिन और रात किसी भी समय दिखाई दे सकते हैं। मुख्य रूप से रात के समय कुछ लक्षण अधिक ऊभरकर सामने आते हैं। आइए जानते हैं फेफड़ों में खराबी (Early Signs of Lungs Damage) होने के लक्षण क्या हैं?
फेफड़ों में खराबी होने पर मरीजों को सोते समय काफी ज्यादा खांसी होने लगती है। इस तरह के लक्षण अगर आपको बार-बार दिखाई दे, तो फौरन डॉक्टर को संपर्क करें। दरअसल, फेफड़ों में सूजन या फिर संक्रमण की वजह से सोते खांसी होने लगती है। ऐसे संकेत आपको बार-बार दिखाई दे, तो एक बार अपने डॉक्टर की मदद जरूर लें।
खांसते-खांसते या फिर हल्के फुल्के काम करने पर अगर आपकी सांसे फूलती हैं, तो इस स्थिति में आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस तरह के संकेतों को लंबे समय तक अनदेखा न करें। ऐसे संकेत काफी गंभीर हो सकते हैं। हम में से कई लोग सांस फूलने की परेशानी को अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है।
रात में खांसते-खांसते अगर आपको सीने में दर्द की परेशानी हो रही है, तो ऐसे में जल्द से जल्द अपने डॉक्टर की मदद लें। इस तरह के संकेत फेफड़ों में काफी ज्यादा खराबी की ओर इशारा करते हैं। हम में से कई लोग इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सता है।
मुंह में बगलम आना फेफड़ों में खराबी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। मुखय रूप से इस तरह के संकेत स्मोकिंग करने वाले लोगों में काफी नजर आते हैं। अगर आपके मुंह में काफी ज्यादा बलगम आ रहा है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।
फेफड़ों में खराबी होने पर मरीजों को हल्का सा चलने, तेजी से काम करने में सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके साथ-साथ सुबह उठने पर सांस फूलना, घरघराहट की आवाज आना, जैसे संकेत दिखाई देते हैं। ऐसे संकेत दिखने पर एक बार डॉक्टर की मदद लें। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।