
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 22, 2026 4:40 PM IST
Medically Verified By: Dr. Shelly Mahajan
Image credits by: fatigue in summer
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग घर-ऑफिस में पंखा, कूलर और एसी रहते हैं, इसलिए ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती है। लेकिन, जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, शरीर एकदम से डिहाइड्रेट हो जाता है और थकान-कमजोरी जैसा महसूस होने लगता है। क्या आपको भी गर्मी के मौसम में अक्सर ही थकान बनी रहती है? क्या आपको कमजोरी और आलस महूसस होता है? अगर हां, तो ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकते हैं। गर्मी में थकान और कमजोरी महसूस होने का मतलब है कि हमारा शरीर पानी की कमी का संकेत दे रहे हैं, इसलिए इस दौरान खूब पानी पीना चाहिए और शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। आइए, महाजन इमेजिंग एंड लैब्स की डायरेक्ट डॉ. शैली महाजन से जानते हैं गर्मी और थकावट में क्या संबंध है?
ज्यादा गर्मी और धूप की वजह से शरीर से पसीना बहुत ज्यादा निकलता है। इससे शरीर में तरल पदार्थ कम होने लगता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और व्यक्ति थकान महसूस करता है। ऐसे में जब भी व्यक्ति कुछ काम करने निकलता है, तो वह थका हुआ महसूस करने लगता है। गर्मियों में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा का होना बहुत जरूरी होता है, वरना थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी स्थितियां हो सकती हैं।
वैसे तो हर मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। लेकिन, गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी हो जाता है। इस मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, इसलिए आपको रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहता है। गर्मियों में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। अगर आपको प्यास नहीं है, फिर भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
पानी की कमी के साथ ही, शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी गर्मियों में थकान हो सकती है। शरीर में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि की कमी से आपको कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। इनके अलावा, आयरन और विटामिन बी12 की कमी से भी आपको थका हुआ महसूस हो सकता है।
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना बेहद आम है। इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए और शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या हो या गर्मी की वजह से बार-बार कोई दिक्कत हो रही हो तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
थकान दूर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें और पानी जरूर पिएं।
गर्मी में फास्ट फूड्स और ज्यादा तला-भुना भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस, बेल का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.