hamburger icon
A
Read in English

पैरों के दर्द से हैं परेशान, तो इस तरह दें थके हुए पैरों को आराम

यह दर्द कई बार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रात भर की नींद भी इससे निजात नहीं दिलवा पाती। जिसकी वजह से कुछ लोगों को सुबह उठते ही पैर के तलवों में दर्द शुरू हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 22, 2019 7:52 PM IST

दिन भर की भागदौड़ के बाद जब आप शाम को घर लौटते हैं तो उस भागदौड़ का किस्‍सा आपके पैरों का दर्द बयां करता है। यह दर्द कई बार इतना ज्‍यादा बढ़ जाता है कि रात भर की नींद भी इससे निजात नहीं दिलवा पाती। जिसकी वजह से कुछ लोगों को सुबह उठते ही पैर के तलवों में दर्द शुरू हो जाता है। अगर आप भी पैरों और तलवों के दर्द से परेशान, तो अपनाएं ये आसान उपाय।

यह भी पढ़ें - आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है ऑक्युलर माइग्रेन, इस तरह करें बचाव

बॉटल मसाज

तलवों में दर्द या सूजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए बॉटल मसाज थैरेपी काफी उपयोगी होती है। इसके लिए आपको प्लास्टिक की बोतल में 1/3 पानी भर कर फ्रीजर में जमने के लिए रखना होगा। बोतल में जब बर्फ जम जाए तो उसे बाहर निकालें और आसपास का पानी पोंछ दें। फिर बोतल को एक सूखे टॉवल, कपड़े या डोरमैट पर रख दें। अब कुर्सी या सोफे पर बैठ जाएं और पैरों के तलवे के बीच वाले हिस्से को बोतल पर रखें व बोतल को तलवों की सहायता से आगे-पीछे करें। इससे आपके तलवों में रक्त संचार होगा और मांसपेशियों की हल्की मसाज होगी। इस प्रयोग को 10-15 मिनट तक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – अकसर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो इन पांच हर्ब्स को करें डायट में शामिल

हॉट एंड कोल्ड वाटर थेरेपी

पैरों के तलवों में दर्द को दूर करने के लिए हॉट एंड कोल्‍ड वॉटर थेरेपी बैस्ट है। दो बाल्टी में पानी भर लें। एक में ठंड़ा और दूसरे में गुनगुना। पहले पैरों को गुनगुने पानी में तीन मिनट के लिए डालें और फिर इसके बाद पैरों को ठंड़े पानी में 3 मिनट के लिए डालें। लगातार इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें – जोखिम भरा हो सकता है शरीर के इन हिस्‍सों पर परफ्यूम लगाना

सेंधा नमक का सेंक

सेंधा नमक एक और प्रभावी घरेलू उपाय है, जो पैरों के दर्द से तत्‍काल राहत प्रदान करने में मदद करता है। गर्म पानी के एक टब में 2-3 बड़े चम्‍मच सेंधा नमक के मिलाकर, इसमें अपने पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए डालें। फिर अपने पैरों को ड्राईनेस से बचाने के लिए उनपर मॉश्‍चराइजर लगाये।

तेल से मसाज करें

तेल के मसाज से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है बल्कि सूजन भी कम होती है। दर्द वाली जगह पर हल्के हाथ से तेल का मसाज करें। ऐसा करने से मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण बढ़ जाता है और मांसपेशियों को गर्मी मिलती है तथा ये दर्द पैदा करने वाले लैक्टिक एसिड को दूर करता है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के तेल जैसे ऑलिव, पाइन, लैवेंडर, नारियल, अदरक या फिर पिपरमेंट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बर्फ की सिंकाई

आइस थेरेपी भी दर्द और पैरों की सूजन को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। एक छोटे से प्लास्टिक की थैली में कुचले बर्फ के कुछ टुकड़े डाले और दर्द को दूर करने के लिए सर्कुलर मोशन में प्रभावित हिस्‍से की मालिश के लिए उपयोग करें। इससे सूजन को कम करने में भी मदद मिलेगी। लेकिन ध्‍यान रखें कि आइस पैक का उपयोग एक समय में 10 मिनट से अधिक तक न करें क्‍योंकि यह त्वचा और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है।