
... Read More
ऐसे घरेलू उपाय जिनका इस्तेमाल आप जी मिचलाने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। © Shutterstock
अक्सर कुछ गलत खा लेने या गैस की वजह से लोगों में जी मिचलाने की समस्या हो जाती है। कभी-कभी जी मिचलाना किसी बीमारी का हिस्सा हो सकता है मगर यह ज्यादा समय तक नहीं रहती है। पेट में दर्द के रोगियों में जी मिचलाने के साथ कई और भी संकेत होते हैं जैसे- भूख कम लगना, पेट में खिंचाव होना आदि। आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए इससे निजात पा सकते हैं। जानें, उन घरेलू उपायों के बारे में जिनका इस्तेमाल आप जी मिचलाने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं।
अदरक
यह सभी को पता होता है कि पेट में परेशानी होने के समय पर अदरक इसे ठीक करने में मदद करता है। बहुत से लोग अदरक को पीस कर खाते हैं, मगर यह बात ध्यान रखें अदरक के प्रोडक्ट में असली अदरक होने पर ही यह सही करने में मदद करता है।
प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स
सांसों पर नियंत्रण करें
धीरे-धीरे सांस लेकर और एकाग्र होकर सांस लेने से आप जी मिचलाने को कम कर सकते हैं। बिना हिले और आराम से बैठकर सांसों को नियंत्रित करके आप उल्टी को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
मेडिटेशन
मेडिटेशन आपको बहुत सी चीजों को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोज मेडिटेशन करने से तनाव, दर्द और चिंता को भी कम किया जा सकता है।
सोडियम बाइकार्बोनेट
सोडियम बाईकार्बोनेट को बेकिंग सोडा भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल घर के सामान बनाने के साथ जी मिचलाने के इलाज के लिए भी किया जाता है। आधा छोटा चम्नच बेकिंग सोडा पानी में घोलकर पीने से जी मिचलाने को ठीक करने में मदद मिलती है। साथ ही यह पेट में पीएच एसिड के बदलाव में मदद करता है।
वायरल फीवर से बचना है, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
स्ट्रेचिंग करना
गर्दन में दर्द होने के कारण बहुत से लोगों का जी मिचलाता है। इससे कमर और गर्दन में भी परेशानी रहती है। सिंपल सी कमर और गर्दन की स्ट्रेचिंग करके जी मिचलाने के साथ तनाव की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
नींबू
सिट्रस की महक से आप जी मिचलाने की भावना को कम कर सकते हैं। यह आपके पेट को शांत करने में भी मदद करता है। इसके लिए एक नींबू ले और उसको काट लें। नींबू के टुकड़े को इस तरह रखें की आप इसकी खुशबू सांस के द्वारा ले सकें।
पिपरमेंट
नींबू की तरह पिपरमेंट का इस्तेमाल पेट ठीक ना होने पर किया जाता है। इसके लिए आप एक सूती कपड़े में पिपरमेंट तेल लेकर आप इसे अपने मसूड़ों पर लगा सकते हैं। इससे आपको तुरंत ही आराम मिलेगा। इसके लिए आप चाय पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं