Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में हाथों-पैरों में ऐंठन हो सकती है इस गम्भीर बीमारी का संकेत, 10 में 8 लोग कर देते हैं इस समस्या को इग्नोर

पैरों के अलावा घुटनों के नीचे के हिस्से और कई बार पांव या हाथों में भी क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है। मेडिकल जगत में इस समस्या को नाइट क्रैम्प्स कहा जाता है।

रात में हाथों-पैरों में ऐंठन हो सकती है इस गम्भीर बीमारी का संकेत, 10 में 8 लोग कर देते हैं इस समस्या को इग्नोर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 8, 2024 7:01 AM IST

Night Cramps Reasons: शायद आपके साथ भी ऐसा हुआ हो कि आप रात में सो रहे हों और अचानक से आपके पैरों में दर्द के साथ ऐंठन शुरू हो जाती है। इसी तरह कई बार लोगों को दिन में भी पैरों में क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है। चलते हुए, बहुत देर तक खड़े रहने या कोई और काम करते हुए लोगों को अचानक से पैरों में अकड़न या क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है। यह दर्द और क्रैम्प्स की तकलीफ कुछ देर बार पूरी तरह से ठीक हो सकती है। लेकिन जब यह तकलीफ उठती है तो लोगों को उतनी देर बहुत ज्यादा परेशानी होती है। पैरों, घुटनों के नीचे के हिस्से और कई बार पांव या हाथों में भी क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है। मेडिकल जगत में इस समस्या को नाइट क्रैम्प्स (Night Cramps) के तौर पर पहचाना जाता है। आइए जानें नाइट क्रैम्प्स या लेग क्रैम्प्स की इस समस्या के कारण क्या हैं और इसका खतरा किन लोगों को अधिक होता है। (What Is Night Cramps In Hindi)

नाइट क्रैम्पस की समस्या के कारण क्या हैं? (Causes Of Night Cramps)

पैरों की ऐंठन या लेग क्रैम्प्स की यह समस्या वैसे तो काफी कॉमन या साधारण मानी जाती है। मेयो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर पैरों में क्रैम्प्स की समस्या जल्दी-जल्दी या बार-बार हो रही हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पैरों में क्रैम्प्स की समस्या के साथ पैरों में सूजन (swelling in legs) भी दिखायी दे सकती है। वहीं, प्रभावित एरिया की स्किन में सूजन के साथ लाली (tenderness and redness in skin) भी हो सकती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार पैरों में ऐंठन की यह समस्या आर्टरीज से जुड़ी कुछ गड़बड़ियों (problems in arteries) की वजह से हो सकती है। नाइट क्रैम्प्स की समस्या के कुछ कारण ये भी हैं-

Also Read

More News

एक्सरसाइज से जुड़ी गलतियां

बहुत अधिक एक्सरसाइज करना या गलत तरीके से वर्कआउट करने से पैरों में क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है। इसीलिए, अगर आपको एक्सरसाइज करनी है तो किसी ट्रेनर की देखरेख में ही कसरत करें।

पोषक तत्वों की कमी

कैल्शियम की कमी(calcium deficiency) या शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency In Body)  हो जाने से हाथों-पैरों में दर्द और क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है।

डायबिटीज

हाई ब्लड शुगर लेवल के कारणभी पैरों में क्रैम्प्स की समस्या (leg cramps in diabetes patients) हो सकती है। इसीलिए, डायबिटीज के मरीजों में लेग क्रैम्प्स की परेशानी बहुत कॉमन हो सकती है।

बढ़ती उम्र

जिन लोगों की उम्र अधिक होती है, उन्हें भी पैरों में अकड़न और क्रैम्प्स की परेशानी बहुत अधिक हो सकती है।

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में हीटवेव के कारण जब बहुत अधिक पसीना और कमजोरी महसूस होती है तब आपको हाथों-पैरों में अकड़न की समस्या आ सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source