
Also Read
Diet Tips for healthy liver in Diabetes: लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जिससे पूरे शरीर की कार्यप्रणालियां जुड़ी हुई है। लिवर शरीर में अटके टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालकर शरीर को बीमारियों से बचाता है। इसीलिए, लिवर का स्वस्थ रहना पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। गलत तरीके का खान-पान लिवर की हेल्थ पर बुरा प्रभाव (Effects of diet on liver health) पड़ता है इसीलिए, लिवर को हेल्दी रखने के लिए ऐसी चीजों के सेवन से बचना जरूरी है जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। सिगरेट और शराब ऐसी ही चीजें है जो लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक मानी जाती हैं। क्योंकि, अल्कोहल (alcohol) पीने और स्मोकिंग (smoking) करने से लिवर की हेल्थ पर बुरी तरह से प्रभाव पड़ता है और फैटी लिवर (fatty liver) जैसी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। लेकिन, एक नयी स्टडी के अनुसार, जंक फूड (junk foods) और फास्ट फूड (fast food) खाने से भी लिवर को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। (bad effects of fast foods on liver)
इस स्टडी के परिणाम क्लिनिल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी ( Clinical Gastroenterology and Hepatology) में प्रकाशित किए गए। स्टडी के दौरान पाया गया कि, बर्गर(burger) की एक्स्ट्रा बाइट या पिज्जा (pizza) की एक एक्स्ट्रा स्लाइस खाने में लोगों को भले ही कोई नुकसान महसूस ना हो लेकिन, ऐसा करना आपके लिवर के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। इस स्टडी के अनुसार, फास्ट फूड खाने से फैटी लिवर डिजिज का रिस्क बढ़ जाता है और डायबिटीज के मरीजों (Diabetes patients) को यह रिस्क अन्य लोगों की तुलना में रिस्क थोड़ा अधिक होता है। (Risk of fatty liver disease in diabetes)
शोधकर्ताओं के अनुसार, जिन लोगों का वजन अधिक हो या जिन्हें डायबिटीज की बीमारी हो ऐसे लोगों में भी फास्ट फूड और जंक फूड खाने की आदत पायी जाती है। स्टडी के दौरान देखा गया कि ऐसे लोग अपनी डेली डाइट में 20% से अधिक कैलोरी फास्ट फूड या जंक फूड से ही प्राप्त करते हैं। इनकी वजह से लिवर में फैट जमा होने लगता है और इस वजह से नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजिज (nonalcoholic fatty liver disease) का रिस्क बढ़ने लगता है।
आमतौर पर एक हेल्दी लिवर में 5% फैट जमा होता है और थोड़ी-सी भी मात्रा में जंक फूड खाने से लिवर में फैट का लेवल (fat level in liver) भी बढ़ जाता है और इससे फैटी लिवर डिजिज का खतरा भी बढ़ता जाता है। (causes of fat deposits in liver)
फास्ट फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, हॉट डॉग, समोसे, डूनट और नूडल्स (noodles) जैसी चीजों में कार्बोहाइड्रेट, फैट और सोडियम (sodium) की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये सभी चीजें लिवर की हेल्थ के लिए खराब मानी जाती हैं। इसीलिए, फास्ट फूड खाने से लिवर हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसे में डायबिटीज में लिवर को हेल्दी रखने और फैटी लिवर डिजिज या क्रोनिक लिवर डिजिजेज (chronic liver diseases) से बचने के लिए लोगों को सबसे पहले फास्ट फूड का सेवन बंद करना चाहिए। इसके अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखते हुए लिवर को आप बीमारियों से बचा सकते हैं।