hamburger icon
A
Read in English

खाना जल्दी खाने की आदत कैसे इन 4 बीमारियों का कारण बन रही हैं, लेकिन हम अभी भी मजाक समझ रहे हैं

खाना-खाने का काम कभी भी जल्दी में नहीं करना चाहिए, क्योंकि जिन लोगों को जल्दी खाना खाने की आदत होती है उन्हें हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 30, 2026 7:11 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vineeta Singh Tandon

हम हर काम में समय बचाने की कोशिश करते हैं, कहीं जाना हो तो शॉर्टकट लेते हैं, फोन ऐसा खरीदने की कोशिश करते हैं जो जल्दी प्रोसेस करता हो और तेजी से काम करता हो। वैसे समय बचाना अच्छी बात है, लेकिन हर चीज पर नहीं। क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती जिन्हें पूरा समय देना जरूरी है। अब अगर आप खाना खाते समय भी यही कोशिश करते है कि आपका थोड़ा समय बच जाए तो यह किसी भी मायने में अच्छी बात नहीं है, क्योंकि उससे वास्तव में न तो समय बचता है और ना ही वह आपकी हेल्थ के लिए अच्छा है। ऐसा नहीं है कि हमें इस बात का पता नहीं है, कि जल्दी खाना नहीं खाना चाहिए और यह हमारी हेल्थ के लिए बुरा है। बल्कि हमें इस बारे में अच्छे से पता है और फिर भी हम इसे इग्नोर कर रहे होते हैं। लेकिन अब हमको इस बारे में थोड़ा समझना होगा। क्योंकि हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां तो सिर्फ हमारी जल्दी खाना खाने की आदत से कारण ही आ रही होती हैं, जिनके बारे में हमें अक्सर पता नहीं होता है। ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीता सिंह टंडन से हम इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां लेंगे।

पाचन से जुड़े रोग

हमारे बड़े हमेशा कहते आए हैं कि अगर आपका पाचन खराब हो गया तो समझ लीजिए पूरा शरीर ही खराब हो गया। क्योंकि शरीर को हर काम करने के लिए जो जरूरी न्यूट्रिशन व एनर्जी चाहिए होती है, उसकी शुरुआत आपकी पाचन क्रिया से ही होती है। जल्दी खाने की आदत का असर पाचन क्रिया पर सबसे ज्यादा पड़ता है, जिससे व काम करना बंद कर देती है और सीने में जलन व बार-बार गैस बनने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

शरीर का वजन बढ़ना या मोटापा

अगर आपको लगता है कि सिर्फ कार्ब्स व फैट वाली चीजें खाकर ही आपका वजन बढ़ता है, तो आप गलत हैं। क्योंकि गलत चीजें खाने के साथ-साथ चीजों को गलत तरीके से खाने से भी शरीर का वजन बढ़ सकता है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। इसलिए आपको यह याद रखना होगा कि अनहेल्दी फूड्स को खाने के अलावा गलत तरीके से फूड्स को खाना भी आपके शरीर के बढ़ते वजन को कम कर सकता है।

पोषक तत्वो की कमी

हमारे खाए जाने वाले खाने में से जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं और उसके लिए डाइजेशन व मेटाबॉलिज्म दोनों क्रियाओं का सही से काम करना जरूरी होता है। लेकिन अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो इसका मतलब साफ है कि आप सही से चबाकर नहीं खा रहे हैं। ठीक से न चबाया हुआ खाना अच्छे से टूट नहीं पाता है, और पेट में जाकर वह ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसे में उस खाने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं।

क्रोनिक बीमारियों का खतरा

जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत सिर्फ आपके पेट को ही नुकसान नहीं पहुंचाती है बल्कि कई अन्य बीमारियो का खतरा भी बढ़ा सकती है जिनमें डायबिटीज भी एक हो सकता है। जल्दी खाना खाने और डायबिटीज होने का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है, बस ये दोनों ही चीजें खराब लाइफस्टाइल से जुड़ी हैं। यहां तक कि अगर लंबे समय से खाना ठीक से पच नहीं पा रहा है, तो इससे लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल जल्दी-जल्दी खाने की आदत से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।