hamburger icon
A
Read in English

नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, कोविड-19 पॉजिटिव के बाद हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन

मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह कोरोना से पीड़ित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत इंदौरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहत इंदौरी सागर का स्वास्थ्य ठीक नहीं था।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 11, 2020 10:32 PM IST

Rahat Indori Death news: मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन (Rahat Indori in hindi) हो गया। वह कोरोना से पीड़ित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत इंदौरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहत इंदौरी सागर का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। आज सुबह ही उन्होंने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी की वे कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत इंदौरी का दोपहर में निधन (Rahat Indori Death news in hindi) हो गया।

इंदौरी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति दें।"

70 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

राहत इंदौरी की तबीयत अचानक रविवार को बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका कोविड-19 का टेस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। उनकी तबीयत पहले से काफी बिगड़ गई थी और वो बार-बार डॉक्टर्स को यही कह रहे थे कि अब वे ठीक नहीं हो पाएंगे। डॉक्टर्स उनकी तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए थे। मंगलवार की शाम 70 वर्षीय राहत इंदौरी ने आखिरी (Rahat Indori Death news) सांस ली।

कई बीमारियों से जूझ रहे थे राहत इंदौरी

राहत इंदौरी (Rahat Indori) पहले से ही कई बीमारी से पीड़ित थे। उनकी किडनी में भी समस्या थी। साथ ही वे डायबिटीज, हाइपर टेंशन, हृदय और फेफड़े में संक्रमण से भी ग्रस्त थे। जब वे हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, तो उन्हें हार्ट अटैक (Heart attack) आया था, जिसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई थी। खबरों के अनुसार, राहत इंदौरी को कुछ दिनों से बेचैनी भी महसूस हो रही थी, जिसके बाद वे उपचार के लिए हॉस्पिटल गए थे।

हार्ट अटैक के लक्षण (Symptoms of heart attack in hindi)

एंजाइना का दर्द (Angina Pain)

सांस फूलने की समस्या

मिमिक सिंप्टम्स

पोस्टप्रैंडियल एंजाइना (Postprandial Angina)

चक्कर आना और घबराहट महसूस करना

सीने में दर्द, बार-बार जलन होना

थकान महसूस करना, सीने में भारीपन, बेचैनी

एक्टर संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, ट्वीट कर कहा-ठीक हो रहा हूं