
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 16, 2024 6:01 PM IST
Medically Verified By: Dr. Dipali Patel
Fallopian Tubes Blocked Symptoms
Fallopian Tubes Blocked Symptoms : फैलोपियन ट्यूब्स महिलाओं के शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गर्भाशय और अंडाशय को जोड़ने वाली खोखली नलिकाएं होती हैं। ये खोखली नलिकाएं महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है। बता दें कि फैलोपियन ट्यूब की मदद से ही अंडाशय से निकला अंडा गर्भाशय तक पहुंचता है। ऐसे में फैलोपियन ट्यूब का सही होना बहुत ही जरूरी है। किसी कारण से अगर फैलोपियम ट्यूब ब्लॉक हो जाए, तो महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। कई महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि क्या फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर पीरियड्स आते हैं? वहीं, इससे जुड़े कई तरह के सवाल भी लोगों में उठते हैं? आइए पुणे के मणिपाल हॉस्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिपाली पटेल से जानते हैं फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक है तो क्या पीरियड्स आएंगे या नहीं और फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
डॉ. दिपाली पटेल का कहना है कि फैलोपियन ट्यूब का ब्लॉक होना और मासिक धर्म (पीरियड्स) दो अलग-अलग कंडीशन हैं। अगर फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो, तो भी मासिक धर्म सामान्य रूप से जारी रह सकता है। इसका कारण यह है कि मासिक धर्म का सीधा संबंध अंडाशय (ओवरी) और गर्भाशय की परत (एंडोमेट्रियम) से होता है, न कि फैलोपियन ट्यूब से। फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज मुख्य रूप से प्रजनन (फर्टिलिटी) को प्रभावित करता है। जब फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो जाती हैं, तो अंडाणु और शुक्राणु का मिलन नहीं हो पाता, जिससे गर्भधारण में समस्या हो सकती है। हालांकि, यह ब्लॉकेज मासिक चक्र पर सामान्य रूप से असर नहीं डालती।
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं, जो निम्न हैं-
कभी-कभी, अगर फैलोपियन ट्यूब का ब्लॉकेज किसी संक्रमण, सूजन, या अन्य समस्या के कारण हुआ है, तो यह ओवरी और गर्भाशय को प्रभावितकर सकता है। इससे मासिक चक्र अनियमित हो सकता है, लेकिन यह स्थिति हर मरीज में नहीं होती। फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का निदान हायस्टेरोसैल्पिंगोग्राफी (HSG) जैसे टेस्ट से किया जा सकता है, और इसका उपचार सर्जरी या इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) जैसी तकनीकों से संभव हो पाता है। महिलाओं को सलाह दी जाती है कि यदि मासिक चक्र में कोई असामान्यता या गर्भधारण में समस्या हो, तो डॉक्टर से परामर्श लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।