Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेंसोडाइन नकली पेस्ट का पूरा मामला क्या है? घर बैठे असली और नकली टूथपेस्ट पहचानने के 5 तरीके

दिल्ली पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है। ये फैक्ट्री सेंसोडाइन के नाम पर नकली टूथपेस्ट बना रही थी।

सेंसोडाइन नकली पेस्ट का पूरा मामला क्या है? घर बैठे असली और नकली टूथपेस्ट पहचानने के 5 तरीके
original toothpaste

Written by Anju Rawat |Updated : April 9, 2026 6:03 PM IST

क्या आपका टूथपेस्ट असली है? अगर हां, तो आप ऐसा किस आधार पर कह रहे हैं? क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर आपके टूथपेस्ट में नमक, नींबू, नीम या बबूल है तो वह असली ही है। हाल ही में दिल्ली से ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बड़े ब्रांड के नाम पर नकली टूथपेस्ट धड़ल्ले से बचे जा रहे हैं। इस मामले ने आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी चिंता को उजागर कर दिया है। हर व्यक्ति दिन में एक बार टूथपेस्ट का इस्तेमाल जरूर करता है, अगर वह नकली टूथपेस्ट का इस्तेमाल करेगा तो यह उसकी सेहत पर बड़ा खतरा है। दरअसल, कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां फेमस ब्रांड Sensodyne के नाम पर नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था। यह सरासर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

पूरा मामला क्या है?

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर एक नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैक्ट्री में आरोपी सस्ते और घटिया केमिकल्स का इस्तेमाल करके नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बना रहे थे। इस टूथपेस्ट को वे एकदम असली दिखने वाले सेंसोडाइन पैक और ट्यूब में डाल रहे थे। इससे लोग असली और नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट में आसानी से फर्क नहीं पहचान पाते हैं। कई लोग नकली टूथपेस्ट को असली समझकर इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

आपको बता दें कि पुलिस की रेड के दौरान फैक्ट्री में काफी ज्यादा मात्रा में सामान बरामद हुआ। इसमें लगभग 1800 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूब, 10 हजार से ज्यादा खाली ट्यूबी और करीब 1200 पैक की हुई टूथपेस्ट ट्यूब पकड़ी गई। इसके अलावा, लगभग 130 किलो नकली पेसट भी बरामद किया गया।

Also Read

More News

घर बैठे असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान कैसे करें?

टूथपेस्ट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, इससे आप आसानी से असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान कर पाएंगे।

1. कंपनी की स्पेलिंग और लोगो चेक करें

जब भी आप टूथपेस्ट खरीदें तो ब्रांड की स्पेलिंग चेक जरूर करें। स्पेलिंग मिस्टेक चेक करके आपको पता चल सकता है कि यह टूथपेस्ट नकली है। अक्सर नकली प्रोडक्ट्स में ब्रांड के नाम की स्पेलिंग में बारीक बदलाव होते हैं। साथ ही, इनका लोगो भी ऑरिजिनल ब्रांड से मिलता-जुलता, लेकिन अलग होता है।

2. पैकेजिंग की जांच भी करें

आमतौर पर ब्रांड के पैकेजिंग की क्वालिटी प्रीमियम होती है। वहीं, नकली टूथपेस्ट की पैकेजिंग क्वालिटी काफी खराब हो सकती है। आप पैकेजिंग क्वालिटी से आसानी से असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान कर सकते हैं।

3. सील की जांच करें

टूथपेस्ट खरीदते समय ट्यूब की सील जरूर चेक करें। टूथपेस्ट ट्यूब की क्वालिटी कभी खराब नहीं होनी चाहिए। अगर आपको सील टूटी हुई या खराब लग रही हो तो इसे बिल्कुल न खरीदें, हो सकता है यह नकली टूथपेस्ट हो और आपको नुकसान पहुचाए।

4. पेस्ट का टेक्सचर

अगर पेस्ट की गंध अजीब सी लगे या पेस्ट बहुत पतला/गाढ़ा महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। अगर आपको इसका टेक्सचर या गंध में कुछ अलग या अजीब लगे तो इसे बिल्कुल यूज न करें और तुरंत कंप्लेंट करें।

5. मैन्युफैक्चरर की डिटेल पढ़ें

टूथपेस्ट के डिब्बे पर ब्रांड के बारे में सारी जानकारियां उपलब्ध होती हैं। इसलिए आपको इसकी हर एक डिटेल को ध्यान से पढ़नी चाहिए। डिब्बी पर कंपनी का नाम, पता,कस्टमर केयर नंबर, बैच नंबर, इंग्रीडिएंट्स और मैन्युफैक्चरिंग डेट पर ध्यान जरूर दें। अगर ये जानकारियां गायब हैं, तो टूथपेस्ट नकली हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • असली और नकली टूथपेस्ट में फर्क पहचानना बहुत जरूरी है।
  • इसके लिए आप पैकेंजिंग जरूर चेक करें।
  • पैक पर ब्रांड या कंपनी के नाम की स्पेलिंग चेक करना बहुत जरूरी होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।