... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : August 25, 2022 4:23 PM IST
हाल ही में इंटरनेट पर एक बहुत ही चर्चित और हैरान कर देने वाली खबर पढ़ने को मिली, जिसमें एक जॉर्जियन महिला को अस्पताल में त्वचा से संबंधित एक प्रकार के इंफेक्शन स्केबीज (Scabies) के रोगाणुओं ने जिंदा खा लिया। जी हां! आपने जो पढ़ा वह सही है। 93 वर्ष की रेबेका जेनी की 2015 में खुजली की वजह से मौत हो गई थी। वह स्केबीज रोग (Scabies in hindi) से पीड़ित थीं। उन्हें धीरे-धीरे इसके रोगाणु खाते जा रहे थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह दावा किया गया कि रेबेका को कथित रूप से लाखों की संख्या में परजीवी स्केबीज ने महिला के शरीर को खा लिया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अगर ऐसा हुआ, तो इसका मुख्य कारण अस्पताल द्वारा गंभीर लापरवाही को ही मानी जा सकती है। इस डरावनी कहानी पर विश्वास करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह एक सच्चाई हैे, जिसके लिए जागरूकता और सावधानी बरतना अब ज़रूरी हो गया है।
स्केबीज एक स्किन की बीमारी है, जो तेजी से फैलती है स्केबीज एक परजीवी हमला है, जिसमें रोगाणु त्वचा के अन्दर चलते हैं और इसे खाते रहते हैं। यह बहुत तेजी से फैलता जाता है और इसमें तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है। एक मादा कीट हर दिन लगभग 3-4 अंडे देती है और 30 अंडे देने के बाद मर जाती है, जिसका अर्थ है कि संक्रमण तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा, यह ट्रांसमिटेबल ( Transmittable) भी है अर्थात एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से पहुंच जाता है।
2. आसानी से इलाज संभव है
यह बीमारी है तो बहुत डरावनी, लेकिन इसका इलाज संभव है। अगर समय पर इसे पहचान लिया जाता है, तो इलाज में ज्यादा असानी होती है। बाज़ार में उपलब्ध लोशन और क्रीम (किसी त्वचा विशेषज्ञ द्वारा बताया जाए) इस गंभीर बीमारी का इलाज किया जा सकता है। यदि समय पर इसकी पहचान हो जाए और इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इस समस्या को गंभीर होने रोका जा सकता है।
3. यह सीधे त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलने वाली बीमारी है
अगर आपके आस-पास कोई भी स्केबीज से पीड़ित व्यक्ति है, तो आपको उस व्यक्ति से आवश्यक दूरी बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि यह आसानी से फैलने वाली बीमारी है।
4. सबसे प्रमुख लक्षण तेज खुजली
त्वचा में तेज खुजली इसका प्रमुख लक्षण है, जिसके लिए आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए। तेज खुजली होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
5. इसके कीटाणु आंखों से दिखायी नहीं देते और महीनों आपके शरीर के अंदर रह सकते हैं
इसके रोगाणुओं को सामान्य आंखों से देखना संभव नहीं। यही नहीं यह मनुष्यों और जानवरों के शरीर पर 2-3 महीने से अधिक समय तक जीवित रह सकता है।