Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best Hospital for Delivery: प्रेग्नेंसी के बाद हर महिला को डिलीवरी किस अस्पताल में होगी इस बात की चिंता सताती है। इन दिनों आप भी प्रेग्नेंट हैं और आपकी डिलीवरी के लिए कौन सा अस्पताल सही रहेगा इसकी लिस्ट चेक आउट कर रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, डिलीवरी के लिए अस्पताल चुनते वक्त आपको किन 7 बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी दे रही हैं डॉ. रश्मि आनंद। रश्मि आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
डिलीवरी से पहले उठने वाले दर्द में हर सेकेंड बहुत ही ज्यादा कीमती होता है। इसलिए अस्पताल चुनते समय उसकी लोकेशन पर गौर करना बहुत जरूरी है। डिलीवरी के लिए ऐसे अस्पताल को चुने जो घर से 20 से 30 मिनट की दूरी पर हो। घर के अस्पताल पहुंचने के लिए जिस रास्ते का यूज करना है उस पर ट्रैफिक कम हो। साथ ही, अस्पताल में एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है या नहीं इसका पता भी लगाकर पहले से ही रखें। जिन महिलाओं की प्रेग्नेंसी हाई- रिस्क है उन्हें ऐसा अस्पताल चुनना चाहिए जिसकी दूरी 10 से 15 मिनट में तय की जा सके।
आपकी डिलीवरी नॉर्मल होगी या फिर सिजेरियन ये डॉक्टर के एक्सपीरियंस पर निर्भर करती हैं। आपकी डिलीवरी कौन से डॉक्टर करने वाले हैं, उनके पास MD / DGO / DNB जैसी डिग्री है या नहीं। डिलीवरी करवाने का डॉक्टर का कितने साल का एक्सपीरियंस है, इसकी जांच जरूर करें। डिलीवरी के लिए वही डॉक्टर चुने जो बिना जरूरत के C-Section न करता हो। डिलीवरी के दौरान नई मां को सभी प्रकार के सवालों का जवाब दें। डिलीवरी के बाद मां को शांति से समझाएं, इन पहलुओं पर भी ध्यान जरूर दें।
अगर बच्चा समय से पहले पैदा होता है तो उसका कम वजन का होना, सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कत हो सकती है। इस स्थिति में बच्चे को NICU (Neonatal Intensive Care Unit) में डालना जरूरी हो जाता है। डिलीवरी के लिए अस्पताल चुनते वक्त ध्यान दें कि क्या हॉस्पिटल में NICU है?, क्या हॉस्पिटल में 24×7 Pediatrician मौजूद हैं? और वेंटिलेटर और इमरजेंसी स्टाफ उपलब्ध है या नहीं। NICU के बिना हॉस्पिटल में डिलीवरी रिस्की हो जाती है।

डिलीवरी में कई बार महिलाओं को अचानक ब्लड की भी जरूरत पड़ जाती है। इस स्थिति में डिलीवरी के लिए अस्पताल चुनते वक्त ध्यान दें कि वहां पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक या ब्लड अरेंजमेंट और एनेस्थीसिया डॉक्टर मौजूद हैं या नहीं। डिलीवरी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण सिजेरियन की जरूरत पड़ जाती है। जिसमें महिलओं को ज्यादा ब्लड की जरूरत पड़ती है।
डिलीवरी से पहले साफ-साफ शब्दों में हॉस्पिटल से पूछें कि नॉर्मल डिलीवरी का खर्च, C-Section का खर्च, NICU चार्ज, दवाइयों और जांच में कुल मिलाकर कितना खर्च आएगा। डिलीवरी के लिए अस्पताल में पूछताछ करते समय लिखित में पैकेज लें ताकि बाद में सरप्राइज बिल न आए।
अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है, तो आप जिस अस्पताल में डिलीवरी करवा रहे हैं वहां पर इंश्योरेंस नेटवर्क में होना चाहिए। हॉस्पिटल में इंश्योरेंस नेटवर्क होने से आपको कैशलेस सुविधा मिलती है और डिलीवरी में होने वाला आर्थिक बोझ भी कम होता है। कुछ निजी अस्पतालों में हेल्थ इंश्योरेंस न होने पर खर्च ज्यादा हो जाता है।
डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल चुनते वक्त उसका प्रकार भी ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। अगर आप डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल चुन रहे हैं तो वहां पर कम या मुफ्त में डिलीवरी होती है। ज्यादातर सरकारी अस्पताल में सिर्फ 10 से 12 साल एक्सपीरियंस वाले डॉक्टर ही डिलीवरी करवाते हैं। लेकिन सरकारी अस्पताल में बहुत ज्यादा भीड़ होती है और वहां पर निजी अस्पतालों के मुकाबले प्राइवेसी की भी कमी देखी जाती है।
वहीं, जो महिलाएं डिलीवरी के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल चुनती हैं वहां उन्हें पर्सनल केयर ज्यादा मिलती है। लेकिन प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी का ज्यादा खर्च ज्यादा आता है। इसलिए बजट, मेडिकल जरूरत और सुविधा के अनुसार ही अस्पताल का चुनाव करें।
देखें VIDEO...
View this post on Instagram
अस्पताल चुनते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डिलीवरी सामान्य (Normal Delivery) भी हो सकती है और जटिल (Complicated Delivery) भी। कई बार अचानक सिजेरियन (C-Section), प्रीमैच्योर बेबी या NICU की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में गलत हॉस्पिटल चुनने से मां और बच्चे को सही इलाज नहीं मिल पाता है। कई बार गलत अस्पताल चुनने से ज्यादा खर्च और मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल चुनना सिर्फ एक जगह तय करना नहीं है, बल्कि मां और बच्चे की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा फैसला है। इसलिए ऊपर बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें और अपने लिए सही अस्पताल ही चुनें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।