hamburger icon
A
Read in English

एक्सरसाइज के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन? PCOS का हो सकता है यह लक्षण, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

आजकल महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पीसीओएस एक कॉंमन समस्या है। यह फर्टिलिटी से जुड़ी हुई एक समस्या है जिसे नजरअंदाज करने से बहुत गम्भीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 31, 2025 10:27 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Sonamm Tiwari

Understanding PCOS- पीसीओएस (PCOS, or Polycystic Ovary Syndrome) एक हार्मोनल कंडीशन है जो इन दिनों लड़कियों और कम उम्र की महिलाओं में भी काफी अधिक देखी जा रही है। यह कोई बीमारी नहीं है और ना ही यह आपकी किसी गलती की वजह से होती है। महिलाओ के शरीर में  रिप्रॉडक्टिव हार्मोन्स (reproductive hormones) के स्तर में तेजी से होनेवाले बदलाव और इंसुलिन का स्तर (insulin levels) बढ़ने-घटने  के कारण कई महिलाओं को पीसीओएस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। डॉ. सोनम तिवारी (Dr. Sonamm Tiwari, Robotic & Reproductive Gynecologist, Gleneagles Hospital, Parel Mumbai) के अनुसार, हार्मोन्स के स्तर में होनेवाले बदला एक जटिल स्थिति है और यह आपके पीरियड्स से लेकर स्किन की हेल्थ, शरीर का वजन, मूड और फर्टिलिटी (fertility) पर भी असर पड़ता है।

डॉ. सोनम बताती हैं कि, पीसीओएस में ओवरीज में सिस्ट या गांठ एक प्रमुख लक्षण है। लेकिन हर केस में महिलाओं में सिस्ट की समस्या देखी जाए। लेकिन, शरीर में हार्मोन्स के स्तर पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है क्योंकि, आपका शरीर जिस तरह से हार्मोनल चेंजेस के लिए रिएक्ट करता है, उसके आधार पर ही पीसीओएस ठीक होने का चांस बढ़ता या कम होता है।

पीसीओएस के लक्षण क्या हैं? -The Symptoms  Of PCOS.

डॉक्टर के अनुसार, पीसीओएस में सबसे बड़ी समस्या यही है कि पीसीओएस के लक्षण जल्दी दिखायी नहीं देते। महिलाओं को इन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए-

  • इर्रेग्यूलर पीरियड्स (Irregular or skipped periods)
  • वजन कम करने में परेशानी
  • एक्ने और ऑयली स्किन
  • शरीर और चेहरे पर बालों की ग्रोथ बढ़ जाना (Excess facial or body hair)
  • हेयर थिनिंग
  • थकान, कमजोरी और एंग्जायटी
  • कंसीव कर पाने में दिक्कत आना

पीसीओएस से बचाव के उपाय क्या हैं?

महिलाएं पीसीओएस के लक्षणों से आराम पाने के लिए डाइट, एक्सरसाइज, हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डॉक्टरी सहायता और मदद ले सकती हैं। पीसीओएस पूरी तरह से ठीक हो सकता है इसीलिए, अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें-

  • फिजिकली एक्टिव रहें और रोजाना कुछ मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें।
  • हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाएं।
  • स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए सही मेथड्स चुनें।
  • हेयर थिनिंग और हेयर लॉस जैसी समस्याओं से राहत के लिए डर्मटॉलजिस्ट की मदद लें।
  • हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए डॉक्टर द्वारा बतायी गयी दवाओं और थेरेपीज से जुड़ी सभी सावधानियां बरतें।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल जैसी आदतों से परहेज करें।
  • शक्कर और मीठी चीजों का सेवन कम करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

पीसीओएस से राहत के उपाय क्या हैं?

पीसीओएस के लक्षणों से आराम पाने के लिए डाइट, एक्सरसाइज, हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डॉक्टरी सहायता बहुत कारगर साबित हो सकता है।  

पीसीओएस के लक्षण क्या हैं?

इर्रेग्यूलर पीरियड्स के अलावा मोटापा,  एक्ने और ऑयली स्किन, शरीर और चेहरे पर बालों की ग्रोथ बढ़ जाना,थकान, कमजोरी और एंग्जायटी जैसी समस्याएं पीसीओएस के लक्षण हो सकती हैं।