... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : September 16, 2023 11:17 AM IST
चेहरे के 5 संकेत होते है इन बीमारियों के लक्षण
Cholesterol sign on face: हमारे शरीर को प्रकृति ने ऐसा बनाया है, कि ये हमारे ऊपर आने वाली मुसीबतों की ओर पहले ही इशारा करने लगता है। जब हमें कोई बीमारी अपनी गिरफ्त में लेने वाली होती है तो शरीर में उसके लक्षण काफी पहले ही दिखने शुरू हो जाते हैं। कई बार आपका चेहरा भी आपकी हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बयां कर देता है। यदि आपका सेहत थोड़ी भी नासाज होती है, तो आपके चेहरे के हाव-भाव बदले हुए नजर आते हैं। वहीं कुछ ऐसी बीमारियां भी है, जिसके लक्षण साफ हमारे चेहरे पर देखने को मिलते हैं। यदि आप भी ऐसे कोई लक्षण देख पा रहे हैं, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। चेहरे पर दिखने वाले ये लक्षण न केवल आपकी सुंदरता को कम करते हैं, बल्कि ये किसी गंभीर समस्या की संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए इन लक्षणों का इलाज समय रहते हो जाना बेहद जरूरी है। जानिए चेहरे पर दिखने वाले 5 लक्षणों के बारे में जो किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
सर्दी के मौसम में अक्सर हमारे चेहरे की स्किन ड्राई हो जाती है, जो एक आम बात है। लेकिन किसी भी मौसम में आपके चेहरे की स्किन के साथ-साथ आपके होंठ ड्राई रहे हैं, तो ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा ड्राई स्किन और होठों का फटना थायराइड और डायबिटीज के कारण भी होता है। यदि आपको अपने चेहरे पर ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपनी जांच कराएं।
चेहरे पर आया पीलापन पीलिया का साफ-साफ संकेत होता है। यदि आपकी आंखें और त्वचा का रंग सामान्य से ज्यादा पीला होने लगा है, तो ये पीलिया हो सकता है। ये समस्या जब होती है जब आपका शरीर लाल रक्त कोशिकाओं को तोड़ने लगता है। पीलिया की समस्या किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकती है। विशेषकर बड़े-बुजुर्ग और छोटे बच्चों में ये काफी गंभीर समस्या के रूप में सामने आता है। यदि आपके चेहरे पर सामान्य से अधिक पीलापन दिख रहा है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
त्वचा पर तिल का तिल का होना बड़ी सामान्य बात है। जिससे हमें कोई नुकसान भी नहीं होता है। इसके बावजूद हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हमें अपने चेहरे पर आने वाले नए-नए तिल को लेकर सावधान रहना चाहिए। यदि किसी नए तिल में दर्द और खुजली साथ है तो ये बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। ये साधारण सा लक्षण स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।
कई बार हमारी आंखों के नीचे कालापन और सूजन देखने को मिलती है, जिसे आमतौर पर सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है। हमारे ऊपरी और निचली पलकों के आसपास हुए कालेपन को केवल ब्यूटी से जोड़कर देखना सही नहीं है। ये आपकी सेहत की खराबी को दिखाता है। ये लक्षण इस बात का संकेत हैं कि अब आपका शरीर बहुत ज्यादा थक चुका है और शरीर में एनर्जी की बेहद कमी है।
हमारी ऊपरी और निचली पलकों के आसपास कभी-कभी उभरे हुए गहरे पीले थक्के बन जाते हैं। जिसे जैंथेलास्टेमा कहते हैं। कोलेस्ट्रॉल से बने ये थक्के आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बता देते हैं। हालांकि इन थक्कों से सीधे तौर पर हमें कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन ये इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपको जल्द ही कोई हार्ट प्रॉब्लम हो सकती है या दिल का दौरा पड़ने वाला है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.