... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आंखों की खूबसूरती और रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, चश्मा लगाने से भी मिलेगा छुटकारा
Eyes Care Tips : हम सभी अपने सेहत का ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर आंखों की देखभाल करना भूल जाते हैं। आंखों शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। फिर भी ज़्यादातर लोग इसके स्वास्थ्य पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। आंखों को आराम देने के लिए हम बस कुछ देर के लिए सो जाते हैं और हमें लगता है इससे आंखे स्वस्थ हो जाएंगी। आपको बता दें कि शरीर की सबसे एक्टिव मांसपेशियां आंखों की होती हैं। इसके साथ ही ये सबसे नाजुक हिस्सा होता है। खूबसूरत और स्वस्थ आंखों से हमारी पर्सनैलिटी (Eyes Care Tips ) निखरती है।
अधिक समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के संपर्क में रहने या फिर पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखे खराब हो जाती हैं। आज के समय में चश्मा पहनने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें चश्मा पहनना पसंद नहीं होता है और ना ही उन्हें चश्मे को अपनी पर्सनैलिटी के साथ जोड़कर देखना अच्छा लगता है, लेकिन मजबूरी के कारण उन्हें चश्मा पहनना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें चश्मा पहनना नहीं पसंद तो आज से ही अपने आंखों की केयर करना शुरू कर दें। आइए जानते हैं आंखों को स्वस्थ (Eyes Care Tips) रखने के उपाय-
घास पर चलने के फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा। सुबह घास पर चलने से आंखों को भी फायदा होता है। नंगे पांव घास पर चलने से दिमाग को सुकून मिलता है। जब आप ओस वाली घास पर नंगे पांव चलते हैं, तो इससे प्रेशर पैरों की पहली, दूसरी और तीसरी उंगलियों पर जाता है। हमारी आंखों में जो मुख्य रिफ्लेक्सोलॉजी दबाव बिंदु होते हैं जो आंखों की रोशनी को उत्तेजित करते हैं। इससे,उन बिंदुओं पर सकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही घास का हरा रंग देखने में बहुत सुखदायक (Eyes Care Tips) महसूस होता है।
कंप्यूटर स्क्रीन पर अधिक समय तक काम करने से आंखों की रोशनी पर ज्यादा असर पड़ता है। इसके कारण आंखों में दर्द और जलन होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें आंखों की एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी होती है। पलकों को झपकाना एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे आंखों में दर्द की समस्या हो खत्म किया जा सकता है। आप रोजाना काम करते समय सिर्फ कुछ ही सेकंड्स के लिए पलकों को झपकाएं, इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इसके अलावा आप अपने आंखों को चारों ओर घुमाएं। ऐसा करीब 5 मिनट करें। इससे आपके आंखों को बहुत ही आराम मिलेगा।
लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने से आंखों में दर्द होने लगता है। ऐसे में आंखों को आराम महसूस कराने की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी पलकों को थोड़ी गर्मी देने की कोशिश करें। ऐसा करने के लिए आप अपने हाथों को आपस में रगड़ें और गर्म हाथों को अपनी पलकों पर रखें। करीब 5 सेकंड तक अपने हाथों को पलकों पर रखें, ऐसा करीब तीन बार दोहराएं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान भी बहुत ही जरूरी होता है। मजबूत आंखों के लिए हरी पत्तियों वाली सब्जियां, टूना और साल्मन मछली, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, विटामिन-ई से भरपूर खाना जैसे दूध, चीज, क्रेनबैरीज, गाजर, पालक, पपीता, ऑलिव्ज खाएं।
विटामिन ई की कमी से शरीर को होती हैं ये परेशानियां, जानें इसका कैप्सूल कैसे करें इस्तेमाल
पुरुषों को अंडरवियर से जुड़ी इन बातों की होनी चाहिए जानकारी वरना हो सकता है नुकसान
World No Tobacco Day 2020: मुंह का कैंसर ही नहीं, तंबाकू से होती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां
नाखून से लेकर स्किन की सुंदरता बढ़ाए ये अनोखा कैप्सूल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल