
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 13, 2024 3:56 PM IST
Eye problems in summer: गर्मी का मौसम आते ही ना सिर्फ हमारे शरीर पर इसका असर दिखता है, बल्कि आंखों पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ता है। धूप में ज्यादा देर रहना, पसीना आना, धूल-मिट्टी का उड़ना, और कम नींद जैसी वजहों से आंखों में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। गर्मियों में हवा में नमी कम होने के कारण आंखों में सूखापन होना आम बात है। इससे आंखों में जलन, खुजली, लालपन, और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए, आज हम गर्मियों में होने वाली 4 आम आंखों की समस्याओं और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बात करेंगे,
गर्मी के मौसम में धूप से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों के लिए हानिकारक होती हैं। वहीं अधिक शुष्क मौसम होने के कारण धूल मिट्टी, उड़ती ही रहती है यह आपकी आंखों की परेशानी का कारण बनती है। जिससे आंखों में जलन जैसी समस्याएं सामने आती है।
बचाव: धूप में बाहर जाते समय सनग्लासेस पहनें, एयर कंडीशनर या पंखे के सामने ज्यादा देर तक न बैठें।
गर्मियों में स्विमिंग पूल, तालाब, और नदियों में नहाने से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। आंखों में खुजली भी किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। वहीं कई बार धूल मिट्टी की वजह से भी आंखों में खुजली हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
बचाव: धूप में बाहर जाते समय हमेशा सनग्लासेस पहनें। धूप में ज्यादा देर तक न रहें। नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं।
गर्मी के मौसम में धूल, मिट्टी, और परागकणों से एलर्जी होना आम बात है। इससे आंखों में खुजली, लालिमा, पानी निकलना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं कई बार इन वजहों की वजह से कोई एक आंख या दोनों आंखें लाल दिखने लगती है। यह आंखों की किसी तरह की एलर्जी का भी संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बचाव: एलर्जी वाले पदार्थों से दूर रहें। आंखों को बार-बार हाथों से न मलें। ठंडे पानी से आंखों की सिकाई करें।
गर्मियों के मौसम में अल्ट्रावायलेट किरणें, तेज रोशनी, नमी और धूल मिट्टी के ज्यादा संपर्क आने में आने से आपको आंखों में दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन अगर आपको आंखों में लालिमा के साथ ही ज्यादा दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बचाव: आंखों को गंदे हाथों से ज्यादा न मेल। धूप में ज्यादा देर तक न रहें। नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं।
यहां कुछ अतिरिक्त टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं:
अगर आपको आंखों में जलन, खुजली, या लालीपन जैसी समस्याएं हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि कई बार यह किसी अंदरूनी गंभईर समस्या का संकेत भी हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.