
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Eye Irritation : खूबसूरत दुनिया को देखने के लिए आंखों को खूबसूरत होना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज से लेकर खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आंखों में जलन होने पर कई लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि यह सामान्य कारणों से हो। कई बार गंभीर वजहों से भी आंखों में जलन की परेशानी हो सकती है। आज हम आपको इस लेख में आंखों में जलन होने के कारण और इसे कम करने के कुछ असरदार उपाय बताएंगे। इस विषय के बारे में Center for Sight, New Delhi के प्रोफेसर डायरेक्टर डॉक्टर महिपाल सिंह सचदेव से जानकारी प्राप्त की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं आंखों में जलन की क्या हो सकती है वजन और कम करने के आसान से उपाय?
कुछ लोगों को आंखों में एलर्जी की शिकायत होती है, जिसकी वजह से उन्हें आंखों में जलन या फिर खुजली महसूस होती है। ऐसे लोगों को एलर्जी कुछ विशिष्ट पदार्थों जैसे- पराग, पालतू जानवरों की रूसी, धूल और फफूंदी इत्यादि से हो सकती है। ऐसे में इन वस्तुओं से आपको दूर रहना चाहिए।
कॉन्टैक्ट लेंस का अधिक प्रयोग करने वालों को भी आंखों में जलन महसूस होती है। वहीं, अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस को पहनने से पहले अच्छी तरह से साफ नहीं करते हैं, तो आपकी आंखों में संक्रमण से जुड़ी परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से आंखों के आसपास जलन हो सकता है।
कंप्यूटर स्क्रीन, टैबलेट या स्मार्टफोन को लंबे समय तक देखने से आपकी आंखों में जलन या तनाव महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को इसके कारण सिर दर्द, गर्दन दर्द या कमर दर्द की परेशानी भी होती है।
तम्बाकू का धुआं, धुंध, क्लोरीनयुक्त पूल का पानी और शुष्क मौसम की वजह से भी आंखों में जलन की परेशानी महसूस हो सकती है। इसके कारण आपकी आंखों में किरकिरापन या दाने जैसा महसूस होता है।
बैक्टीरिया, फंगल या वायरल संक्रमण सहित कई संक्रमण की वजह से आंखों में जलन, खुजली जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
आंखों में जलन की परेशानीका कारण स्टाइल भी हो सकता है। यह काफी दर्दनाक स्थिति हो सकती है। इसकी वजह से आंखों के आसपास मवाद भरा पिंपल्स नजर आता है। साथ ही सूजन भी होने लगती है।
आंखों में जलन की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ असरदार तरीके अपना सकते हैं। आइए जनते हैं कुछ प्रभावी उपाय?
आंखों में जलन या फिर खुजली की परेशनी को कम करने के लिए आप इन उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी आंखों में परेशानी काफी ज्यादा हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।