Advertisement

Eye Flu In Delhi-NCR: बाढ़ के बाद अब बढ़ा आई फ्लू का खतरा, सावधानी है बेहद ज़रूरी

दिल्ली-NCR के लोगों को बाढ़ के बाद फिर एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, बाढ़ के बाद अब उन्हे आई फ्लू की मार को झेलना पड़ रहा है। आई फ्लू खासकर बच्चों में तेजी से फैल रहा है इसलिए इससे जुड़े लक्षणों को अनदेखा न करें।

Written By The Health Site Web Desk
Updated : July 25, 2023 11:47 AM IST

बाढ़ का खतरा कम होने के बाद दिल्ली-NCR में एक बीमारी की चर्चा जोरों पर है और वो है Eye Flu मतबल आंख की बीमारी। पिछले दिनों दिल्ली एवं इससे जु़ड़े कई इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ का पानी भर गया । अब पानी धीरे -धीरे कम हो रहा है, ऐसे में बाढ़ के पानी और जलभराव के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इसमें आई फ्लू के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं और यह बीमारी बच्चों में अधिकतर देखने को मिल रही है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप सभी को आई फ्लू को लेकर जानकारी हो ताकि आप समय रहते इस बीमारी से अपना और अपने से बच्चों का बचाव कर पाएं।

क्या होता है फ्लू-

आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई (Pink Eye) के नाम से भी जाना जाता है। इसके अधिकतर मामले सर्दी-खांसी वाले वायरस के कारण से बढ़ते हैं। ये संक्रमण आंखों के सफेद वाले हिस्से में होता है खासतौर पर यह मानसून के मौसम में तेजी से फैलता है। इसकी वजह से बच्चों की आंखों में इंफेक्शन की समस्या पैदा होती है, जिससे आंखों का रंग लाल होना, सूजन और गंभीर दर्द बढ़ जाता है। डॅाक्टरों के मुताबिक यह बहुत गंभीर नहीं होता लेकिन इस दौरान आंखों की साफ सफाई का खास प्रकार से ध्यान रखने की जरूरत होती है।

Advertisement

लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं-

यह बीमारी एक आंख से शुरू होकर जल्द ही दूसरी आंख में भी फैल जाती है। ऐसे में कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं। लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बरसात के मौसम में यह बहुत आम है। इसके अधिकतर मामले सर्दी-खांसी वाले वायरस की वजह से बढ़ते हैं।

उचित सावधानी ही बचाव है सही बचाव-

आई फ्लू एक संक्रमक बीमारी है यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है । ऐसे में इसे रोकने के लिए कुछ बातों का विशेषकर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। संक्रमित व्यक्ति को टीवी या मोबाइल देखते समय अधिकतर काला चश्मा पहनना चाहिए। आंखों को बार-बार नहीं छुना चाहिए साथ ही आंखों की सफाई के लिए गंदे कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी से भी आई कांटेक्ट बनाने से बचना चाहिए।

Advertisement

आई फ्लू ग्रसित इस बात का रखे ध्यान-

आई फ्लू से पीड़ितों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आंखें हमारे शरीर के सबसे सेंसिटिव पार्ट्स में से एक है। ऐसे में इस पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आंखों की ठंडी पानी से सिकाई करते रहें, और थोड़ी देर में साफ पानी से आंखों को साफ करते रहें। बाहर जाते वक्त चस्मा जरूर पहनें । भीड़ भाड़ वाली जगहों में न जाएं क्योंकि ये बीमारी दूसरों को भी फैल सकती है। आंखों में समय-समय पर गुलाब जल अथवा आई ड्रॉप डालें।

About the Author

... Read More