... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हाथ-पैर नहीं बल्कि आपकी आंख में भी दिखता है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन 4 लक्षणों से पहचानें आंख में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
High Cholesterol warning signs in hindi : आपके शरीर को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, ये बात आपमें से कितने लोग जानते हैं? शायद बहुत ज्यादा नहीं। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है, जिसकी वजह से हमारा शरीर सही तरीके से काम करता है लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो ये आपके शरीर को नकरात्मक रूप से प्रभावित करने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक का कारण बन सकता है। अक्सर हाई कोलेस्ट्ऱॉल के संकेतों को हाथ-पैर में ढूंढा जाता है लेकिन ये आपकी आंख में भी मौजूद होता है। आइए जानते हैं कैसे आंखों की मदद से आप हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol warning signs) का पता लगा सकते हैं।
ये फ्लोटर आपके देखने के दौरान स्पॉट जैसे होते हैं और जब आप अपनी आंखों को घुमाते हैं तो आपको काले और ग्रे रंग के छोटे-छोटे जाल जैसे दिखाई देता है। आपको देखने के दौरान दिखाई देने वाले डार्क स्पॉट और लाइन्स कहीं न कहीं रेटीनल वेन ऑक्लुशन का एक लक्षण है। दरअसल रेटीना आपकी आंख के पीछे मौजूद एक लाइट सेंसेटिव टिश्यू है, जो रेटीना की धमनी या नस के माध्यम से रक्त की आपूर्तिकरता है। जब ये नस ब्लॉक हो जाती है तो इसे रेटीनल वेन ऑक्लुशन कहलाता है।
जब ये नस ब्लॉक हो जाती है तो रक्त या तरल पदार्थ रेटीना से बाहर निकलने लगता है। जब ऐसा होता है तो रेटीना के हिस्सा, जिसे माकुला कहा जाता है, उसमें सूजन आने लगती है। 2008 में हुए एक अध्ययन में ये पाया गया था कि हाई कोलेस्ट्रॉल उन लोगों में होने की संभावना दोगुना तक ज्यादा होती है, जिनकी मुख्य नस में ब्लॉकेज ज्यादा होता है। इस स्थिति के लक्षणों में शामिल हैंः
1-एक आंख से देखने में दिक्कत
2-धुंधला-धुंधला दिखाई देना
3-प्रभावित आंख में दर्द या फिर एक आंख में दर्द
अगर आप इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आपको ये समस्या है या नहीं तो आप कुछ संकेतों और लक्षणों की मदद से इसकी पहचान कर सकते हैं। आप कुछ आकृतियों की मदद से जैसे-
1-छोटी-छोटी लाइनें
2-रिंग्स यानी की छल्ले
3-जाल के आकार की आकृतियां
4-अनियमित आकृतियां दिखाई दे सकती हैं।
अगर आपको आमतौर पर दिखने वाली ये चीजें ज्यादा दिखाई देने लगे या फिर अंधेरे के दौरान आंखों पर फ्लैश मारने से आपको अंधेरा दिखाई दे तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। ये जानना बहुत ही जरूरी है कि ये स्थिति सिर्फ और सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल का ही संकेत नहीं है। आप सही जानकारी के लिए टेस्ट करा सकते हैं। डॉक्टर कई तरीकों की मदद से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक कर सकता है।