
... Read More
आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। © Shutterstock
आंखें हैं, तो आप इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। आंखों का ख्याल इसलिए भी रखना जरूरी है क्योंकि यह शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। आजकल कम उम्र में ही बच्चों की आंखें भी खराब हो जाती हैं। इसकी मुख्य वजह है मोबाइल पर वीडियो गेम खेलना, टीवी देखना, प्रॉपर डायट न लेना आदि।
अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती हैं। दृष्टि से संबंधित रोग से बचने का सबसे अच्छा तरीका है, आंखों से संबंधित योगाभ्यास करना। योग एक ऐसी दवा है, जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। कई बार अपर्याप्त नींद लेना, वायु प्रदूषण, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि भी आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं, जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं।
आंखें हैं अनमोल, गर्मी में रखें खास ख्याल
गर्म हथेलियों से प्रेशर लगाएं
लगातार ऑफिस में कंप्यूटर पर या फिर घर में टीवी पर नजरें गड़ाए रखने से आंखें थक जाती हैं। यदि आपको भी आंखों में थकान महसूस होता है, तो इसे दूर करने के लिए अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें। इससे हथेलियां गर्म होंगी, अब इसे आंखों पर रखें। थोड़ा आंखों पर प्रेशर लगाएं। ऐसा पांच-छह बार करें और फिर अपनी आंखों को धीरे-धीरे खोलें। इससे आंखों की थकावट दूर होती है।
सिंहासन
सिंहासन आंखों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। इससे आंखें स्वस्थ रहती हैं, नसें कमजोर नहीं होती हैं। अपने पैरों के पंजों को आपस में मिलाकर बैठ जाएं। फिर दाएं हाथ को दाएं घुटने पर तथा बाएं हाथ को बाएं घुटने पर रखें। इसके बाद गहरी और लंबी सांस लें। अब मुंह द्वारा सांस छोड़ें। गर्दन को सामने की ओर झुकाकर ठोड़ी को गले के नीचे लगाएं। आंखों को इस तरह से रखें कि नजर दोनों भौहों के बीच में रहे। इसके बाद अपने मुंह को खोलें और जीभ को उसी अवस्था में बाहर की तरफ निकालें।
बारिश के मौसम में ‘आंखों’ का यूं रखें खास ख्याल
अंगूठे की नोक पर ध्यान करें केंद्रित
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज यह है कि आप अपने अंगूठे को आंखों के सामने लाएं। फिर धीरे-धीरे इसे आंखों से दूर ले जाएं। इस दौरान आपका ध्यान अंगूठे पर फोकस होना चाहिए। कुछ देर ऐसा करें, फर्क नजर आएगा।
त्राटक
त्राटक के नियमित अभ्यास से आंखों की रोशनी बढ़ती है। यदि आप अधिक पावर के चश्मे का इस्तेमाल करते हैं तो इस एक्सरसाइज को सप्ताह में 3 बार जरूर करें। जिन्हें चश्मा नहीं लगा वे इसे सप्ताह में एक बार जरूर करें। त्राटक को अंधेरे में किया जाता है। एक कमरे को बंद कर लें। उसमें एक मोमबत्ती जला लें। मोमबत्ती के सामने प्राणायाम की मुद्रा में बैठ जाएं। अब आप बिना अपनी पलकें झपकाए एकटक मोमबत्ती को देखते रहें। ओम के उच्चारण के साथ प्राणायाम करें। फिर आंखें खोल लें। थोड़ी देर रिलैक्स करें और फिर दोबारा इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस पूरी क्रिया को कम से कम तीन बार करें। आंखें खोलने के दौरान आपकी नजरें आपकी नाक पर होनी चाहिए।