दिवाली के अवसर पर अक्सर ऐसी गलतियां जो बन सकती हैं आंखों की बड़ी बीमारी का कारण, आई एक्सपर्ट्स से जानें बचाव
Eye care tips for Diwali:: दिवाली मनाते समय अपनी आंखों की खास देखभाल करना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां भी आपकी आंखों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Eye safety tips for diwali: हर साल की तरह इस बार भी दिवाली मनाने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पूरी तरह से तैयार है। 12 नवंबर यानी आज सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भारतीय इस महापर्व को मना रहा है। कहीं दिये जल रहे होंगे तो कहीं पटाखे फोड़े जा जा रहे होंगे। हालांकि, यह भी सच है कि कई बार मस्ती-मस्ती में लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, कि उन्हें सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। दिवाली के दौरान स्मोक व लाइट्स बढ़ जाने के कारण आंखों पर भी काफी असर पड़ता है और इनसे जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
दिवाली के अवसर पर हम भी कई ऐसी छोटी-छोटी कई गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हमारी आंखों को भारी नुकसान पहुंचता है। इस लेख में हम जानेंगे दिवाली के अवसर पर की जाने वाली ऐसी गलतियों के बारे में जिनसे हमारी आंखों को नुकसान पहुंचता है और साथ ही इसपर एक्सपर्ट की राय भी जानेंगे।
1. पटाखे फोड़ते समय गलतियां
पटाखे के जलने के समय उससे दूर जाने की कोशिश न करना, उसकी तरफ देखते रहना। आंखों को बचाने की कोशिश न करना आदि। ऐसा करने से कई पार पटाखे से निकलने वाली आग की चिंगारियां आंख तक जा सकती हैं, जिससे आंख को गंभीर नुकसान हो सकता है।
2. लाइट्स जलाते समय गलतियां
लाइट, मोमबत्ती या दिए आदि जलाते समय उन्हें करीब से देखते रहना भी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप ज्यादा देर तक या बार-बार इन तेज जलती हुई लाइट्स को देख रहे हैं, तो इससे आपकी आंख प्रभावित हो सकती है और आंख से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
3. धुएं के संपर्क में आना
दिवाली के अवसर पर जगह-जगह पटाखे व दूसरी आतिशबाजी चलाई जा रही होती हैं, जिनसे भारी मात्रा में केमिकल वाला धुआं भी निकलता है। बार-बार इस धुएं के संपर्क में आना आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
4. लक्षणों को इग्नोर करना
आंख से जुड़ी किसी भी समस्या व उसके लक्षणों को इग्नोर करना सबसे ज्यादा बार की जाने वाली गलतियों में से एक है। पहले हम इन लक्षणों को इग्नोर करते हैं और फिर बाद में यही बीमारी गंभीर हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं।
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर संजीव गुप्ता, निदेशक एवं वरिष्ट नेत्र सर्जन, आई केयर सेंटर, नई दिल्ली ने बताया कि पटाखों से सबसे ज्यादा नुकसान आंखों को होता है इसलिए इस समय हमें आंखों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। पटाखे को जलाने के लिए खुले स्थान का प्रयोग करें, धुएं और चिंगारी से बचने के लिए सुरक्षात्मक चश्मो का प्रयोग करें। पटाखे को जलाने के बाद अपने हाथों को आंखों में ना लगाएं क्योंकि पटाखे में हानिकारक पदार्थ होते हैं, जो आपकी आंख को नुकसान पहुंचा सकते हैं, पटाखे को जलाने के तुरंत बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें। ऐसे व्यक्ति जो कॉन्टैक्ट लेंस का प्रयोग करते हैं, पटाखे को जलाने और आतिशबाजी के दौरान अपने कॉन्टैक्ट लेंस को हटाकर साधारण चश्मा का प्रयोग करें। पटाखे को जलाते समय कम से कम 5 से 10 मीटर की दूरी जरूर बरतें। इसके अलावा पटाखे जलाते समय अगर आंख में कुछ चला जाए तो उसे रगड़े नहीं सबसे पहले पानी से आंख को धोए और अगर दिक्कत ज्यादा हो तो तुरंत अपने नज़दीक़ी ऑंख के डॉक्टर को संपर्क करें।