... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 23, 2018 2:50 PM IST
Image credits by: अच्छी सेहत के लिए हड्डियों की सेहत का बेहतर होना जरूरी है, पर आपकी कुछ गलतियां आपकी हड्डियों की दुश्मन हो सकती हैं। ©Shutterstock.
आधुनिक जीवनशैली हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारी हड्डियों पर भी बुरा असर डाल रही है। जाने-अनाजने हमें उन चीजों की आदत पड़ जाती है, जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। इन्हीं में शामिल है अत्यधिम सोडा वाले पेय। ये पेय हड्डियों की सेहत को खतरे में डाल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें, जिनके सेवन से पहुंचता है हड्डियों को नुकसान।
यह भी पढ़ें - सॉफ्ट ड्रिंक ही नहीं पानी भी बन सकता है सेहत के लिए जहर, जानें कैसे
टीवी या कंप्यूटर के आगे देर तक बैठना- टीवी पर अपना फेवरेट शो एंजॉय करना बुरा नहीं है, लेकिन लंबे समय तक टीवी के आगे बैठे रहने से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, जब आप लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं तो आपके शरीर में ज्यादा मूवमेंट नहीं होती, जिससे हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, एक्सरसाइज करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। बता दें, जब हमारे पैरों पर हमारे शरीर का वजन पड़ता है तो इससे हड्डियां और मांसपेशियां ग्रेविटी के विपरीत काम करती हैं, जो हमारे शरीर के अस्थिपंजर के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें – शरीर के लिए आवश्यक 6 पोषक तत्वों में पानी भी है जरूरी, जानें क्यों
साइकिल चलाना- यह सही है कि साइकिल चलाने से दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं, लेकिन इससे हड्डियों का फायदा नहीं होता है। दरअसल, साइकिल चलाने से हड्डियों की डेंसिटी पर फर्क नहीं पड़ता। अगर आप साइकिल चलाने के शौकीन हैं, तो आपको साइकिल चलाने के साथ-साथ भाग-दौड़, डांसिंग, स्विमिंग जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें - इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने
विटामिन - हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन-डी बेहद जरूरी है। हफ्ते में कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए धूप में रहकर विटामिन-डी लेना चाहिए, लेकिन ज्यादा समय तक धूप में रहने से बचें क्योंकि इससे स्किन कैंसर होने के साथ-साथ कई दूसरी स्किन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होता है। खाने में दूध, बादाम, चावल, जूस आदि चीजों का सेवन फायदेमंद होगा।
सोडा ड्रिंक- जरूरत से ज्यादा सोडा वाली ड्रिंक्स हड्डियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। कुछ स्टडी में सामने आ चुका है कि हड्डियों को कैफीन और सोडा ड्रिंक में मौजूद फास्फोरस से नुकसान पहुंचता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हड्डियों को तब नुकसान पहुंचता है जब लोग दूध की जगह सोडा ड्रिंक का सेवन करते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.