hamburger icon
A
Read in English

खराब किडनी को भी ठीक कर देंगी ये 5 आदतें, डॉक्टर से जानें किडनी को लाइफटाइम हेल्दी रखने वाले टिप्स

Tips for healthy kidney: किडनी हमारे शरीर का जितना जरूरी अंग है, उसे स्वस्थ रखना भी उतना ही आसान है। एक्सपर्ट्स से जानें कौन सी वे आदतें हैं, जो किडनी से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 21, 2023 4:41 PM IST

Daily habits that keep your kidney healthy: हार्ट, लिवर और फेफड़ों की तरह किडनी भी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसमें किसी प्रकार की समस्या होने का मतलब है शरीर के कई अंग व फंक्शन प्रभावित हो जाना। मेडिकल साइंस के मुताबिक किडनी का मुख्य काम खून से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करना और उन्हें पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकालना है। यदि किडनी ठीक से काम न कर पाए तो ये विषाक्त पदार्थ खून के साथ-साथ पूरे शरीर में फैल सकते हैं। यदि किडनी फेलियर के कारण व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। किडनी हमारे शरीर का जितना जरूरी अंग है, उसे स्वस्थ रखना भी उतना ही आसान है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज में एसोसिएट डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी डॉक्टर वरुण वर्मा ने किडनी को हेल्दी रखने वाले कुछ आसान से टिप्स के बारे में बताया।

1. हेल्दी डाइट लें

जब बात किडनी की हेल्थ की आती है, तो हेल्दी डाइट का मतलब ये नहीं कि आप पोषक तत्वों से भरपूर खाना लें। आपको कुछ अन्य चीजों का ध्यान भी रखना होगा। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सलाद व फल आदि शामिल करें। साथ ही में यह भी ध्यान रखें कि आप जो डाइट ले रहे हैं उसमें नमक और फैट कम मात्रा में है। इसके अलावा ज्यादा तला हुआ और बार तैयार किए गए फूड्स को भी अवॉयड करें

2. हेल्दी वेट मेंटेन रखें

जब भी हेल्दी रहने की बात आती है, तो सबसे पहले शरीर का वजन ही चेक किया जाता है। यदि आपके शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो वह शरीर के अन्य अंगों की तरह आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। यदि आपको किडनी से जुड़ी कुछ समस्या है, तो वजन नियंत्रित करने के बाद इनके लक्षणों में भी कुछ हद तक सुधार आ सकता है।

3. ब्लड प्रेशर मेंटेन करें

शरीर के ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है और इनमें से एक ब्लड प्रेशर को मेंटेन करना। किडनी को हेल्दी रखने के लिए ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ब्लड प्रेशर बढ़ने से रक्त वाहिकाएं संकुचित होने लगते हैं। संकुचित रक्त वाहिकाओं को कारण शरीर के अंगों को पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं मिल पाता है और किडनी समेत शरीर के अन्य अंग प्रभावित होने लग जाते हैं।

4. डॉक्टर से नियमित जांच

किडनी को हेल्दी रखने के लिए यह आदत अपनाना बहुत जरूरी है। किडनी हमारे शरीर के उन अंगों में से एक है, जो लगातार काम करता रहता है और इसलिए इसकी समय-समय पर जांच होनी भी जरूरी है। नियमित रूप से जांच करते रहने से किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या को गंभीर होने से पहले ही उसका पता लगाया जा सकता है।

5. डॉक्टर की सलाह से लें दवाएं

दवाएं लेना जरूरी है लेकिन कई बार लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं ले लेते हैं। हमारे द्वारा ली जाने वाली सभी दवाएं हमारी किडनी द्वारा फिल्टर करनी पड़ती हैं। इसलिए अनावश्यक रूप से दवाएं लेना आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं कुछ दवाएं थोड़ी तेज होती हैं, जो किडनी को प्रभावित कर सकती हैं। डॉक्टर अक्सर तेज दवाएं देने से पहले आपकी किडनी का टेस्ट करते हैं।

अगर किडनी में थोड़ी बहुत दिक्कत हो गई है, तो इन आदतों को अपनाकर उसके प्रभाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि, यदि आपको लगता है कि आपकी किडनी की समस्या गंभीर होती जा रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर लेना चाहिए।