
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 22, 2023 5:35 PM IST
Hair loss problems in mail: पुरुषों को बाल छोटे होते हैं और इसलिए उन्हें मेंटेन करना भी आसान होता है, लेकिन इसके बावजूद भी पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या काफी अधिक देखी जाती है। वैसे तो आजकल लाइफस्टाइल और खानपान ही ऐसा हो गया है, कि इसके कारण बाल झड़ने की समस्या आम होने लगती है। लेकिन फिर भी अपनी जीवनशैली व अन्य बातों का ध्यान रखते हुए भी बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। हमने इस बारे में डॉक्टर से बात की और पुरुषों में बाल झड़ने के कुछ मुख्य कारणों के बारे में जाना। मैक्स सुपर स्पेशलिटी सेंटर, पंचशील पार्क के सीनियर कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी, लेजर एंड हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉक्टर रंजन उपाध्याय ने पुरुषों में बाल झड़ने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया। चलिए जानते हैं बाल पुरुषों में बाल झड़ने के क्या कारण हैं -
डॉक्टर रंजन उपाध्याय ने बताया कि एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया सबसे पहले और मेन कारण है पुरुषों में हेयर फॉल का सबसे मेन कारण है। इसे मेल पैटर्न बाल्डनेस भी कहा जाता है। यह बीमारी आमतौर पर दो अलग-अलग कारणों से होती है जिसमें पहला कारण जेनेटिक फैक्टर हैं और दूसरा मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन है। डॉक्टर रंजन कहते हैं कि आपने भी देखा होगा कि कई बार लोगों को साइड से या ऊपर से बाल झड़ने लग जाते हैं, तो यह मेल पैटर्न बाल्डनेस का ही संकेत होता है। जेनेटिक स्थितियों कि अगर बात करें तो यदि आपके पिता या उनके भाई या फिर आपकी माता के भाई को पहले बाल्डनेस की समस्या हो चुकी है, तो इसका खतरा आपके लिए भी काफी बढ़ जाता है।
डॉक्टर रंजन के अनुसार बाहरी कारक पुरुषों में हेयर लॉस का दूसरा सबसे बड़ा कारण हो सकता है। उदाहरण के लिए ज्यादा हार्ट वाटर जिसमें बहुत ज्यादा मिनरल्स होते हैं, जो बालों में जम जाते हैं और बालों की ग्रोथ को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा कुछ पुरुष ज्यादा तेज जैल या वैक्स का इस्तेमाल करते हैं, जो हेयर फॉलिकल को नुकसान पहुंचाते हैं और इस कारण से बाल झड़ने लग जाते हैं। इसके अलावा हीट स्टीम, ब्लोअर या ड्रायर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी बालों के झड़ने का कारण बनता है।
डॉक्टर उपाध्याय के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुरुषों में बाल झड़ने का तीसरा बड़ा कारण स्ट्रेस और न्यूट्रिशन की कमी भी हो सकता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने से शरीर में होने वाला हार्मोन इंबैलेंस हेयर फॉल का कारण बन सकता है। इसके अलावा कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी जैसे विटामिन बी12, विटामिन डी या फिर कैल्शियम की कमी भी बालों के झड़ने का कारण बन सकती है। इसके अलावा थायराइड से जुड़े विकार भी बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं।
डिस्कलेमर: यदि आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो ये उपरोक्त के अलावा किसी अन्य शारीरिक समस्या का संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही सही लाइफस्टाइल, बालों को नियमित देखभाल और सही डाइट की मदद से बाल झड़ने के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।