
Also Read
Why women need frequent health check up after 30: उम्र के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होना आम बात होती है, लेकिन अगर आपकी जीवनशैली सही नहीं है, आप ठीक डाइट नहीं ले पा रहे हैं या फिर कुछ जेनेटिक या एनवायरमेंटल कारणों से भी कई बार उम्र से पहले ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य कुछ पहलुओं में देखा जाए तो काफी नाजुक होता है और कुछ तरह की बीमारियां उन्हें होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। खासतौर पर 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूर होता है और अगर महिलाएं ऐसा नहं कर पाती हैं, उनके लिए कई बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक समस्या के बारे में आपको बताने वाले हैं। डॉक्टर ऊषा माहेश्वरी, सीनियर जनरल सर्जन, अपोलो स्पेक्ट्रा, चिराग एंक्लेव, दिल्ली ने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिसके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।
अगर महिलाएं खुद अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगी, तो वे ज्यादा आत्मनिर्भर और खुशहाल जीवन जी सकेंगी। इसके लिए नियमित हेल्थ चेकअप खासतौर पर 30 की उम्र के बाद ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच करवाना बहुत जरूरी है। इसके अलावा साल में एक बार ब्लड टेस्ट, शुगर, थायरॉयड और अन्य जरूरी टेस्ट भी करवाने चाहिए। नियमित व्यायाम से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। योग, ध्यान और हल्की कसरत करने से तनाव कम होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अपने खानपान पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है।
जंक फूड से बचें और प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर आहार लें। महिलाओं में एनीमिया की समस्या बहुत आम है, इससे बचने के लिए हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और डेयरी प्रोडक्ट को अपने आहार में शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। परिवार और करियर के दबाव में खुद को न भूलें, अपने लिए समय निकालें। एक स्वस्थ महिला एक सुखी परिवार की नींव होती है। अपने महत्व व अधिकार को जानें। अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय परिवार या दोस्तों से साझा करें और जरूरत महसूस होने पर काउंसलर से सलाह लें। कई बार आर्थिक कारणों से महिलाएं सही इलाज नहीं करवा पातीं, इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस बहुत जरूरी है। यह न केवल गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद करता है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बनाता है।
अगर महिलाएं अपनी फिजिकल हेल्थ को सही और मेंटेन रखना चाहती हैं, तो उससे पहले उन्हें अपनी मेंटल हेल्थ को फिट और मेंटेन रखना होगा। क्योंकि बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि खराब मानसिक स्वास्थ्य आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है और कई बीमारियां होने का कारण बन सकता है। कई रिसर्चों में भी पाया जा चुका है, कि जिन लोगों को लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां हैं उन्हें कई क्रोनिक बीमारियां होने का खतरा रहता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।