शरीर में लगातार बढ़ रहा कई बीमारियों का खतरा, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे करें बचाव

Women Mental and Physical health | हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अंदर से इस प्रकार जुड़ा होता है कि और इसलिए स्वस्थ रहने के लिए दोनों हो स्वस्थ रखना जरूरी है। महिलाओं में बढ़ रहे मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से उनकी फिजिकल हेल्थ भी खराब हो रही है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 11, 2025 6:27 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Mental and physical health of women: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर दो प्रकार ही होती हैं शारीरिक समस्याएं और मानसिक समस्याएं। आज तक भी हमारे देश में बहुत ही कम लोग मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान दे पाते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर लेना जितना जरूरी है उससे भी ज्यादा जरूरी मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना है। कई अध्ययनों में पाया जा चुका है कि महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और उसके कारण शारीरिक बीमारियां होने का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर सुनीता शर्मा, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट, कोकून हॉस्पिटल, जयपुर ने महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी और बताया कि महिलाओं में खराब मेंटल हेल्थ के कारण फिजिकल हेल्थ से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या कहते हैं।

महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित

डॉक्टर सुनीता के अनुसार महिलाओं की सेहत को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं, जैसे खासकर युवा लड़कियों और प्रेग्नेंट महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) की समस्या बहुत आम है। इसके पीछे मुख्य कारण आयरन और फोलिक एसिड की कमी है, जो महिलाओं में कमजोरी, चक्कर आना और थकान का कारण बनती है। सही पोषण न मिलने से यह समस्या और गंभीर हो सकती है। इसके अलावा हार्मोनल समस्याएं जैसे पीसीओडी, थायराइड, और मेनोपॉज के दौरान होने वाली दिक्कतें भी महिलाओं के स्वास्थ्य को काफी प्रभावित करती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

कई अध्ययनों में यह पाया जा चुका है कि महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही में यह भी देखा गया है कि जिन महिलाओं कि जो महिलाएं लंबे समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रही हैं, उनमें शारीरिक समस्याएं होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिन महिलाओं को लंबे समय से मानसिक समस्याएं हो रही हैं, तो उन्हें कई क्रोनिक बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

शारीरिक समस्याओं को मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

डॉ. सुनीता शर्मा के अनुसार शारीरिक समस्याओं का असर केवल शरीर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, जिससे डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे चिंता, डिप्रेशन और स्ट्रेस के मामले भी महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि जल्द से जल्द अपनी शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य समस्या की जांच की जाए।

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं

इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की कमजोरी यानी ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी बढ़ती है, जिससे जोड़ों में दर्द, शरीर में अकड़न और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही दिल की बीमारियां भी सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं में भी हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत बढ़ रही है। गलत खानपान, व्यायाम की कमी और मानसिक तनाव इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की संभावना भी बढ़ रही है, लेकिन सही समय पर जांच करवाने से इन बीमारियों को रोका जा सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।