Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home tips to control high cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी क्रोनिक बीमारी है, जिससे कई बार बहुत ही कम लक्षण देखने को मिल सकते हैं। लेकिन जब यह बीमारी बढ़ जाती है, यानी शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। वैसे तो हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के कई दवाएं हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल और ट्राइग्लिसराइड को मैनेज करने में मदद करते हैं। लेकिन लंबे समय तक ये दवाएं लेना भी अच्छा नहीं माना जाता है और इसलिए डॉक्टर अपनी लाइफस्टाइल व खानपान में सुधार करने की सलाह देते हैं। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन सीनियर कंसल्टेंट और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉक्टर कृष्ण यादव ने घर पर कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के कुछ तरीकों के बारे में बताया, जो कुछ इस प्रकार है -
अपनी डाइट में अच्छी व हेल्दी खानपान की चीजों को शामिल करें, जिसमें साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दालें और अन्य ज्यादा फाइबर वाले फ्रूट्स शामिल हैं। अनहेल्दी फैट की बजाय हेल्दी फैट वाली चीजें ही अपनी डाइट में शामिल करें जैसे ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, ड्राई फ्रूट्स और बीज आदि।
अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को जमा होने से रोकने के लिए नियमित रूप से शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है, इसलिए रोजाना हल्की एक्सराइज करें, सुबह के समय वॉकिंग करें और अपने शरीर के वजन को कंट्रोल रखने की कोशिश करें।
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपने लाइफस्टाइल का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, खासतौर पर जो लोग धूम्रपान करते हैं या शराब पीते हैं उन्हें ये जल्द से जल्द छोड़ देनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप कोई अन्य तंबाकू प्रोडक्ट या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
अपने मानसिक व शारीरिक तनाव को कंट्रोल रखना भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए जरूरी है। इसलिए अगर आप मानसिक या शारीरिक रूप से तनावग्रस्त हैं, तो इस बारे में डॉक्टर से एक बार बात जरूर कर लें, ऐसा करना भी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकता है।
अन्य बीमारियों की तरह ही हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने के लिए भी रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे न सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि साथ ही साथ स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार होता जाएगा।
समय-समय पर अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक कराते रहना जरूरी है और साथ ही उसके अनुसार डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है। डॉक्टर ने जिन बातों का ध्यान रखने को कहा है, उसका ध्यानपूर्वक पालन करें और अपनी दवाएं आदि भी समय पर लेते रहें।