सिर में बार-बार फुंसियों का कारण बन सकती है ये बीमारी, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या है फॉलिकुलाइटिस

Folliculitis: सिर में फुंसी होने की समस्या को ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर ये फुंसियां बार-बार बन रही हैं तो फॉलिकुलाइटिस की समस्या हो सकती है, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 2, 2025 8:31 PM IST

What is folliculitis in hindi: फॉलिकुलाइटिस, बालों के रोम (हेयर फॉलिकल्स) में सूजन या संक्रमण की स्थिति को कहते हैं। यह आमतौर पर चेहरे, गर्दन, पीठ और सिर में होता है और सर्दियों में यह स्थिति अधिक बढ़ सकती है। ठंडी और सूखी हवाओं के कारण त्वचा में नमी की कमी होती है, जिससे फॉलिकुलाइटिस की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। इसके अलावा, सर्दियों में अधिक कपड़े पहनने से त्वचा पर घर्षण (Friction) भी बढ़ सकता है, जो बालों के रोम में सूजन का कारण बनता है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एम महाजन इस विषय पर बता रहे हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स फॉलिकुलाइटिस के बारे में क्या महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।

फॉलिकुलाइटिस के कारण (Causes of Folliculitis)

डॉक्टर डी.एम महाजन के अनुसार फॉलिकुलाइटिस मुख्य रूप से बैक्टीरिया, जैसे स्टैफिलोकोकस द्वारा उत्पन्न होता है, जो बालों के रोम में संक्रमण कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्म या टाइट कपड़े पहनने से पसीना, घर्षण और त्वचा पर बैक्टीरिया का जमाव बढ़ सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई कारण हो सकते हैं, जिनसे सिर में फुंसिया या फॉलिकुलाइटिस होने लगता है।

फॉलिकुलाइटिस के लक्षण (Symptoms of Folliculitis)

फॉलिकुलाइटिस के लक्षणों के बारे में डॉक्टर डी.एम महाजन ने में बालों के रोम के आसपास लाल, जलन और सूजन दिखाई देना शामिल है। यह फुंसियों, धक्कों या घावों के रूप में हो सकता है, जो आमतौर पर दर्दनाक होते हैं। कभी-कभी इन फुंसियों में पस भी भर सकता है।

फॉलिकुलाइटिस से बचाव के उपाय (Prevention of Folliculitis)

1. त्वचा की नमी बनाए रखें

सर्दियों में त्वचा में नमी की कमी हो जाती है, जिससे फॉलिकुलाइटिस के लिए स्थितियां बनती हैं। त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। मॉइस्चराइज़र में सेरामाइड्स, हाइलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन जैसे तत्व हों तो और भी बेहतर रहेगा।

2. हल्का व गैर-कॉमेडोजेनिक क्लिंजर प्रयोग करें

अपने चेहरे और शरीर को साफ रखने के लिए हल्के, गैर-कॉमेडोजेनिक (जो रोमछिद्रों को बंद न करें) क्लींजर का उपयोग करें। कठोर साबुन या स्क्रब से बचें, क्योंकि ये त्वचा को और अधिक उत्तेजित कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source