hamburger icon
A
Read in English

Chronic Constipation से राहत पाने के 5 ईजी तरीके

डॉ. वेदांत करवीर बता रहे हैं कि किस तरह अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-मोटे बदलाव करके आप constipation का इलाज कर सकते हैं ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 28, 2018 11:44 PM IST

आप अगर अपने खान पान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें तो आप कब्ज़ या क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन  (Chronic Constipation) ऐसे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप हमेशा इसका इलाज घर में कर सकते हैं। कुछ गंभीर मामलों में आपको दवाइयों और ऑपरेशन की भी ज़रूरत पड़ सकती है। हमारे एक्सपर्ट और मुंबई में कंसल्टेंट गैस्ट्रोएटरोलॉजिस्ट, हेपटोलॉजिस्ट एंड इंटरवेंशनल एंडोस्कोपिस्ट डॉ. वेदांत करवीर बता रहे हैं क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन के इलाज के लिए आपको क्या करना चाहिए।

ढेर सारा फाइबर खाएं-  भोजन में फाइबर से भरपूर चीज़ें शामिल करने से कब्ज़ की शिकायत कम होती है। फाइबर आपकी आंत और बाउल के काम को आसान बनाता है। इसीलिए धीरे-धीरे अपने भोजन में फल, सब्ज़ियों, होल ग्रेन ब्रेड और सेरिअल्स की मात्रा बढ़ा दें। अगर ज़रूरत पड़ी तो आप फाइबर सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

फाइबर सप्लीमेंट लें- अगर आपके भोजन में शामिल फाइबर से आपकी समस्या का समाधान नही हो रहा तो आप भोजन में ईसबगोल या सिलियम हस्क (psyllium husk) जैसे फाइबर सप्लीमेंट लें। यह बाज़ार में आसानी से मिल जाता है। आपकी समस्या की गंभीरता के हिसाब से इसका डोज़ 10-20 ग्राम या 2-4 चम्मच हो सकता है। लेकिन हस्क के साथ ढ़ेर सारा पानी भी ज़रूर पियें ताकि आपकी आंतों को उसे पचाने और स्टूल को नरम बनाने में आसानी हो। इसी तरह धीरे-धीरे सप्लीमेंट का डोज़ बढ़ाते रहें और कुछ हफ़्तों तक उतनी ही मात्रा का सेवन करें। क्योंकि अचानक से अधिक मात्रा में फाइबर लेने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

नियमित कसरत करें- फाइबर अधिक लेने के साथ-साथ रोज़ कसरत भी करें।  खाने में बदलाव के साथ शारीरिक मेहनत से आप जल्दी ठीक हो सकेंगे। बहुत से लोगों को जल्दबाज़ी या तनाव की वजह से स्टूल पास करने में दिक्कत होती है। नियमित व्यायाम से आपकी आंत को काम करने में आसानी होगी और इससे तनाव भी कम होगा।

पानी अधिक पीयें-ढ़ेर सारा पानी पीने से आपके बाउल को कार्य करने में आसानी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार आपको रोज़ 8 गिलास पानी पीना ही चाहिए। हालांकि गर्मियों में और जब आप कसरत कर रहे हों तो अधिक पानी पीयें। पानी के साथ सूप, फलों का जूस, नारियल पानी और छांस जैसी तरह चीज़ें लेने से भी पानी की आपकी रोज़ाना ज़रूरत पूरी हो सकेगी।  कॉन्स्टिपेशन से परेशान हैं तो फल खाइए। इन फलों से कब्ज़ से छुटकारा मिल सकता है।

वेग न रोकें- बहुत से लोग ऐसे हैं जो पेशाब या शौच की ज़रूरत महसूस होने पर भी बैठे रहते हैं। जो कि सही नहीं है। इसी तरह जब वाशरूम जाएं तो जल्दबाज़ी न करते हुए देर तक बैठकर अपना पेट साफ़ करें। साथ ही हर रोज़ एक ही समय पर बाथरूम जाने की आदत डालें इससे आपके बाउल को नियमित काम करने में आसानी होगी।

ऐसा देखा गया है कि कॉन्स्टिपेशन के ज़्यादातर मामलों में अपनी लाइफस्टाइल और खाने-पीने पर ध्यान देकर लोग इस समस्या से छुटकारा पा सकें हैं। किसी अच्छे हेल्थकेयर सेंटर में क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन की सुचारू जांच करानी पड़ती है । इसीलिए अपने डॉक्टर से फाइबर सप्लीमेंट की सही मात्रा का पता करें और उनके बताए निर्देशों का पालन करें।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock