... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
दिवाली ना केवल दीयों और रोशनी का त्योहार नहीं है लेकिन पटाखों का भी उत्सव है यह। यही वजह है कि आपको मिठाई खाने से लेकर पटाखों तक से जुड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। हमें ऐसे कई एक्सपर्ट मिल जाएंगे जो आपको सही मिठाई खरीदने, कम कैलोरी लेने और खराब मिठाइयों की पहचान करने के बारे में जानकारी देंगे। लेकिन पटाखों की वजह से होनेवाला प्रदूषण और केमिकल्स न केवल आपको फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि उनसे स्किन एलर्जी का ख़तरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हमने बात की डॉ. रोहित बत्रा से जो सर गंगा राम हॉस्पिटल और ड्रीमवर्ल्ड स्किन एंड हेयर क्लिनिक, नई दिल्ली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हमें बतायी इन समस्याओं से बचने की कुछ टिप्स।शुगर-फ्री मिठाइयां जो इस दिवाली खा सकते हैं आप!
एलर्जी से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं, खासकर जो दिवाली के समय दिखायी पड़ती हैं, वह प्रदूषित हवा और धूल मिट्टी के माहौल में सांस लेने की वजह से होती हैं। हालांकि पटाखों की वजह से होनेवाला प्रदूषण आमतौर पर फेफड़ों की समस्याओं का कारण बनता है, लेकिन कभी-कभी यह त्वचा की समस्याएं भी पैदा कर सकता है। पटाखों में मौजूद अमोनिया और कार्बन जैसे नुकसानदायक केमिकल्स से त्वचा की जलन हो सकती हैं। यदि ये केमिकल त्वचा के निकट संपर्क में आते हैं, तो यह त्वचा की जलन, लालिमा और खुजली को जन्म दे सकते हैं। और इसलिए, दिवाली के दौरान त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें। डॉ.बत्रा यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं कि इन त्योहारों के मौसम में त्वचा को एलर्जी से कैसे बचा जाए। इस दिवाली सीखें मेकअप नाक को पतला दिखानेवाला, टिप्स के लिए पढ़े यह आर्टिकल।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.