... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बलगम वाली खांसी, सीजनल खांसी और खांसने में आए खून तो तुरंत करें ये एक्सपर्ट टिप्स फॉलो, बच जाएगी जान
आम तौर पर खांसी जुखाम को बहुत ही मामूली या छोटी मोटी बीमारी के दायरे में रखा जाता है, और घरेलू नुस्खे या उपाय करके निजात के तरीके भी अपनाए जाते हैं। यह कुछ हद तक सही भी हो सकता है, क्योंकि बहुत से केसेस में ये तुरंत ठीक भी हो जाते हैं। इसके अलावा कोविड संक्रमण का दौर शुरू होने के बाद से बहुत से खांसी जुखाम के मामलों में सीधा कोविड संक्रमण के डर से जोड़कर देखा जाने लगा। यहां इस समस्या के प्रति संतुलित जानकारी विकसित करने की है। खांसी मामूली होने के साथ साथ अन्य गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकतीं हैं, या खुद ही कोई गंभीर परिणाम लेकर आ सकती हैं। लम्बे स्वस्थ जीवन जीने की प्रक्रिया में स्वस्थ फेफड़ों का बहुत बड़ा योगदान होता है, ऐसे में खांसी जुखाम आदि फेफड़ों को कमजोर कर सकते हैं। इसलिए खांसी जुखाम में कैसे देखभाल की जाए और कैसी खांसी गंभीर हो सकती हैं, इस विषय के बारे में बता रही हैं दिल्ली स्थित नैचुरोपैथ एंड योग एक्सपर्ट शुद्धि नैचुरोपैथ क्लिनिक की डॉक्टर अंजलि शर्मा।
इस तरह का खांसी ज़ुखाम एलर्जिक हो सकता है। यह 7 से 8 दिन में ठीक हो जाता है। लेकिन यदि यह इससे ज़्यादा रहे तो यह चिंता का विषय है। इसलिए यदि अभी के बदलते मौसम में जब सर्दियां आ चुकीं हैं अचानक खांसी की समस्या हो तो बेशक यह सीजनल खांसी हो सकती है लेकिन यदि खांसते वक्त जकड़न, दर्द या किसी तरह की तकलीफ हो तो बेहतर है तुरंत डॉक्टर की ही सलाह लें।
अक्सर कई लोगों को किसी रोग के कारण या किसी समस्या के चलते लगातार खांसी रह सकती है। ऐसे में अक्सर देखा जाता है लोग खांसते रहते हैं लेकिन डॉक्टर से परामर्श नहीं करते क्योंकि उनको बहुत हद तक रोजमर्रा के काम करने में कोई बहुत अधिक तकलीफ नहीं महसूस होती इसलिए वे लगातार होती खांसी को सामान्य मानकर उसी के साथ जीना शुरू कर देते हैं। बहुत से धूम्रपान व नशे की लत से जूझ रहे लोगों में अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है। लेकिन याद रखें किसी भी प्रकार की खांसी फेफड़ों को तकलीफ देती है और उनपर अतिरिक्त दबाव बनाती है, जिसके चलते समय बीतने के साथ फेफड़े कमज़ोर होने लगते हैं। इसलिए भले ही किसी प्रकार की खांसी मामूली समस्या के चलते भी हो रही हो लेकिन लगातार रहने (आम तौर पर 15 दिनों से अधिक रहने) पर इस विषय में भी डॉक्टर से परामर्श लें।
इस तरह की खांसी को बिल्कुल नज़रंदाज़ न करें, हालाँकि यह मामूली बैक्टीरियल इन्फेक्शन से हो सकती है लेकिन डॉक्टर से परामर्श ही अंतिम विकल्प है। क्योंकि समस्या बढ़ने पर निमोनिया और टीबी में भी इसका परिणाम निकल सकता है। और यदि पहले से अस्थमा या सीओपीडी जैसी समस्या से जूझ रहें हैं तो परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं। इसलिए इस प्रकार की खांसी को नज़रअंदाज़ न करें।
इसमें कोई शक नहीं कि खांसी के साथ यदि खून निकल रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श ही अंतिम विकल्प है. क्योंकि यह टीबी, लंग कैंसर या मामूली केसेस में गले में हलके ज़ख्म आदि के भी लक्षण हो सकते हैं, लेकिन सही जानकारी व इलाज के लिए बिना देरी के डॉक्टर से परामर्श लें।
किसी भी प्रकार की खांसी 2 हफ्ते से अधिक हो जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं तो जांच करवाएं। ताकि आने वाले जोखिम को रोका जा सके।
बीमारी भागने के लिए किसी भी घरेलु नुस्खे को यूं ही फॉलो करने की बजाय पहले बीमारी की गम्भीरता को समझें और बीमारी के अनुसार घरेलु नुस्खे अपनाने की बजाय सम्पूर्ण स्वास्थ्य और मौसमी मिजाज को ध्यान में रखकर अपनी जीवनशैली और खान पान में बदलाव लाएं जैसे:-