लापरवाही से बेकाबू हो सकता है शुगर लेवल, कॉम्प्लिकेशन्स से बचने के लिए डायबिटीज मरीज फॉलो करें ये 5 एक्सपर्ट टिप्स

अगर सही विकल्प चुने जाएं और जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो डायबिटीज को सही तरीके से मैनेज किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 24, 2023 4:28 PM IST

Living Healthy With Diabetes: मधुमेह या डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे आज कोई अंजान नहीं है। यह बीमारी तेजी से फैलने वाली लाइफस्टाइल डिजिजेज में से एक है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार दुनिया भर में 382 मिलियन लोगों को डायबिटीज है। पिछले कुछ वर्षों में डायबिटीज का प्रभाव काफी बढ़ गया है, जो इसे एक ग्लोबल खतरा बनाता है। 2045 तक इससे प्रभावित लोगों की संख्या 629 मिलियन तक पहुंच जाएगी, यानी, 48% की वृद्धि हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये आंकड़े चिंताजनक हैं।

एंडोक्राइनोलॉजिस्ट प्रो. नितिन रंजन गुप्ता, (डायरेक्टर, लखनऊ हार्मोन सेंटर) कहते हैं कि त्योहारी सीजन में एक साथ सेलिब्रेट करने और लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेने का समय है। यह एक ऐसा समय है जब डायबिटीज पेशेंट्स को अलग-अलग तरह के पकवानों और मिठाइयों के बीच अपनी हेल्थ कंडीशन हो संभाल पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर सही विकल्प चुने जाएं और जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो डायबिटीज को सही तरीके से मैनेज किया जा सकता है। (Tips to manage diabetes and live healthy life in Hindi)

डायबिटीज के साथ फिट रहने और हेल्दी जीवन जीने के लिए टिप्स (How to live healthy life when you have diabetes)

1. प्लानिंग:

अचीव करने लायक टारगेट सेट करके पहले से ही एक स्ट्रेटजी बना लें और उसके अनुसार अपनी दवाओं का डोज भी तय करें। इससे त्योहारों और पार्टियों के दौरान आपकी किसी चीज को खाने का लालच होने पर क्रेविंग को हैंडल करने में मदद मिलेगी। (how to handle cravings in diabetes)

2. सोच-समझ कर खाएं:

छुट्टियों में, दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने या लंच-डिनर पार्टियों में मिलने-जुलने जैसे मौकों पर आमतौर पर लोग अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे शुगर लेवल बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप अपना खाना धीरे-धीरे चबाकर खाना खाने से, हर डिश  का स्वाद लेने से और पोर्शन कंट्रोल जैसे नियमों की मदद से ओवर इटिंग की गलती से बच सकते हैं।

3. हेल्दी ऑप्शन तलाशें:

इन दिनों कई डायबिटिक फ्रेंडली विकल्प मौजूद हैं जैसे साबुत गेहूं या रागी के लड्डू, गुड़ के साथ बनायी गयी नारियल की बर्फी, ताज़े -अंकुरित चने या फलों की चाट आदि। ऐसे कई हेल्दी व्यंजनों आप नाश्ते या शाम को स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं।

4. स्वास्थ्य का ध्यान रखें:

त्योहारी सीजन के दौरान अलग-अलग तरह की चीजें खाने-पीन से ब्लड शुगर लेवल में होने वाले उतार-चढ़ाव की लगातार मॉनिटरिंग करें।  इसकी मदद से प्लानिंग करके आप अपनी डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं। इससे आपको फिजिकली हेल्दी रहने में भी मदद होगी।

5. अपने आपको ट्रीट दें:

डॉ. रंजन कहते हैं कि अपनी पसंद की चीजें खाने से आपको खुद को रोकने की जरूरत नहीं। आप अपने डेली कार्ब्स इंटेक के साथ थोड़ी मात्रा में मिठाई और पकवान खा सकते हैं।