Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक्सपर्ट टिप्स जो Diabetes के मरीज़ों को दिल की बीमारियों से बचा सकती हैं!

जानें कैसे डायबिटीज़ मरीज़ दिल की बीमारियों से बच सकते हैं?

एक्सपर्ट टिप्स जो Diabetes के मरीज़ों को दिल की बीमारियों से बचा सकती हैं!

Written by Editorial Team |Published : January 25, 2018 3:50 PM IST

डायबिटीज़ (diabetes) के मरीज़ों में दिल की बीमारियों का ख़तरा दूसरों से दोगुना अधिक होता है। डायबीटिज़ से पीड़ित लगभग 65-75% लोग अक्सर समय से पहले हृदय रोग या कार्डियोवैस्कुलर डिज़िजेस (cardiovascular disease ) के शिकार हो जाते हैं। कोरोनरी धमनी रोग (सीएडी) सीवीडी की मुख्य घटक है। भारत में हृदय रोग विशेष रूप से नुकसानदायक है, क्योंकि टाइप 2 डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों हम भारतीयों को काफी कम उम्र में ही प्रभावित करती हैं और इस प्रकार उनके लिए काम करना और अपनी नौकरी कर पाने में भी दिक्कत होने लगती है। हालांकि,  डायबिटीज़ के मरीज़ों के साथ ऐसा होने से रोका जा सकता है। डॉ. हेमराज चंदेलिया, (डायरेक्टर, एन्डोक्रोनोलॉजी, डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज़्म, जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई) दे रहे हैं कुछ सुझाव कि कैसे डायबिटीज़ मरीज़ दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।

#1. डायबिटीज़ के रोग को अच्छी तरह कंट्रोल करना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण स्टडीज़ से यह पता चला है कि अच्छे ग्लाइसेमिक कंट्रोल से शुरुआत के 10 वर्षों में दिल की सेहत से जुड़े परिणाम काफी बेहतर दिखे हैं।

#2. मोटापे से परेशान या अधिक वजन वाले लोगों को अपने शरीर के वजन को कम से कम 7-10% से कम करना चाहिए। एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाए जिसमें शारीरिक गतिविधियां और संतुलित  आहार शामिल हों।

Also Read

More News

#3. मधुमेह या डायबिटीज़ में हृदय रोग के जोखिम को रोकने के लिए, ग्लाइसेमिक नियंत्रण के अलावा, ब्लड लिपिड जैसी अन्य खतरनाक समस्याओं और प्रेशर को भी नियंत्रित किया जाना चाहिए। हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए, डॉक्टर आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए स्टैटिन लिखते हैं। ब्लड प्रेशर को सावधानी के साथ कंट्रोल किया जाना चाहिए और इसे 130/80 मिमी एचजी के नीचे रखने की कोशिश करनी चाहिए। बुज़ुर्गों को अपने ब्लड प्रेशर को 150/85 मिमी एचजी तक रखने की अनुमति मिल सकती है।

#4. धूम्रपान से बचें, तंबाकू से बने सभी प्रकार के उत्पादों से दूर रहें। आप तंबाकू छोड़ने के लिए आप निकोटीनवाला च्यूइंग गम चबाने और कुछ दवाइयों की भी मदद ले सकते हैं।

#5. अगर दिल की बीमारी को रोका नहीं जा सकता है, तो हमें इसका जल्दी से पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए, डायबिटीज़ के रोगियों को थोड़े-थोड़े समय बाद अपनी दिल की जांच करानी चाहिए ताकि दिल की सेहत का पता लगाया जा सके और समय पर आवश्यक सावधानियां बरतीं जा सकें। इसके अलावा, अगर दिल की बीमारी का पता चलता है, तो बेहतर लंबी ज़िंदगी और हार्ट अटैक के खतरे से बचने के तरीके पता करें।

Read this in English.

अनुवादक:Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:Shutterstock

About the Author

... Read More