COPD से पीड़ित लोग सर्दियों में इन 5 बातों का रखें विशेष ख्याल

Chronic Obstructive Pulmonary Disease से पीड़ित लोग इन टिप्स को जरूर फॉलो करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 16, 2017 11:45 AM IST

क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) ऐसी कई बीमारियों का एक समूह है, जो फेंफड़ों को घातक रूप से नुकसान पहुंचाता है। ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और इन दिनों इसका अधिक खतरा होता है। चेन्नई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रसन्ना कुमार थॉमस के अनुसार,सर्दियों में वायरल इन्फेक्शन के मामले बढ़ जाते हैं और इस वातावरण में फंगल भी तेजी से फैलता है। इसके अलावा एयर बोर्न इन्फेक्शन भी बढ़ जाते हैं। ऐसी स्थितियों में श्वसन संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ने लगती हैं और सीओपीडी से पीड़ित लोगों के लिए ज्यादा मुश्किल हो जाती है।

इन दिनों हाई बीपी और डायबिटीज जैसे बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को अधिक ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उन्हें सीओपीडी से अधिक खतरा होता है। इसके अलावा बच्चों को भी ब्रोंकाइटिस और श्वसन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। डॉक्टर आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनसे सर्दियों में सीओपीडी से बचने में मदद मिल सकती हैं।

1) दवा लेना मत भूलें

अगर आप सीओपीडी से पीड़ित हैं, तो आपको सर्दियों के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए अपनी दवाओं का खास ध्यान रखें। दवा के जरिये आप सीओपीडी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं यानि लक्षणों को और ज्यादा खराब होने से रोकने के लिए दवाओं का नियमित और सही समय पर सेवन बहुत जरूरी है।

2) स्वच्छता बनाए रखें

सीओपीडी से पीड़ित लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इससे आपको कई रोगों को रोकने में मदद मिल सकती है। अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा, तो जाहिर है आपको इन्फेक्शन भी कम होगा। अपने हाथ धोते रहें और साफ रहें।

3) अपने अल्फा-1 एंटीट्रिप्सिन की स्थिति जानें

अल्फा 1 एंटीट्रिप्सिन एक प्रोटीन और एंजाइम अवरोधक है, जो टिश्यू को इंफ्लेमेटरी सेल्स के एंजाइमों से बचाता है। अल्फा-1 एंटीट्रिप्सिन में कमी होने से आपको फेफड़े और लीवर रोगों का जोखिम अधिक हो सकता है।

4) साफ और धूल-मुक्त वातावरण में रहें

इन दिनों धूल के कण आसानी से आपकी वायुमार्ग में जा सकते हैं इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकते हैं। इसलिए खिड़कियों को ढककर रखें और घर में जाने से पहले जूतों को साफ कर लें। डॉक्टर थॉमस आपको नियमित रूप से वैक्यूमिंग और फर्श की सफाई करने की सलाह भी देते हैं ताकि कोई भी धूल कण आपके नाक में ना जा सके।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source