जहरीली हवा बना सकती है आपको हार्ट का मरीज, एक्सपर्ट से जानें प्रदूषण के बीच हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी टिप्स

ठंडे मौसम और खराब एयर क्वालिटी के चलते लोगों की कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ ( cardiovascular health) पर असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 8, 2023 8:01 AM IST

Tips for a healthy heart in winters: कड़कड़ाती सर्दियां आपके हार्ट और फेफड़ों के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती हैं, और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), मुंबई (Mumbai) और कोलकाता (Kolkata) जैसे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह और भी चुनौतिपूर्ण हो सकता है। इन शहरों में वायु प्रदूषण के कारण एयर क्वालिटी (Air quality index ) बहुत खराब होती है। ठंडे मौसम और खराब एयर क्वालिटी के चलते लोगों की कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ ( cardiovascular health) पर असर पड़ता है।

डॉ. निहार मेहता ( By Dr. Nihar Mehta, Associate Director – Department of Structural Heart Diseases, Jaslok Hospital & Research Centre) बता रहें हैं एयर पोल्यूशन वाली सर्दियों में आपके हार्ट और फेफड़ों को हेल्दी रखने के कुछ तरीके और हेल्थ टिप्स।

खराब हवा कैसे आपके हृदय को पहुंचाती है नुकसान? (Understanding the Impact of Air Pollution on Heart Health)

हवा में प्रदूषण का असर लोगों की हार्ट हेल्थ ( heart health and Air pollution) पर पड़ सकता है। वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण (Air pollution causes) है पीएम 2.5 ( PM2.5 or fine particulate matter) जो बहुत छोटे या सूक्ष्म कण होते हैं और ये हवा में घुलकर उसमें गंदगी और प्रदूषण बढ़ाते हैं। ये प्रदूषण आपकी नसों में भी प्रवेश कर सकता है और इससे ब्लड वेसल्स में सूजन ( inflammation in your blood vessels) भी बढ़ सकती है। धमनियों में सूजन के कारण हृदय रोगों और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है। इसी तरह ये स्वास्थ्य समस्याएं भी गम्भीर बन सकती है-

  • हाई ब्लड प्रेशर ( high blood pressure)
  • सांस और श्वसन मार्ग से जुड़ी समस्याएं ( Respiratory problems) जैसे अस्थमा (asthma) और ब्रोंकाइटिस ( bronchitis)
  • सीओपीडी (COPD)
  • फेफड़ों के काम करने की क्षमता कम होना (reduced lung function)

डॉ. मेहता कहते हैं कि, लम्बे समय तक गंदी हवा के सम्पर्क में रहने से पुरानी बीमारियां गम्भीर हो सकती हैं और इससे ब्रेन हेल्थ और इंफेक्शन्स का खतरा भी बढ़ सकता है जबकि, वायु प्रदूषण कई बार लोगों के लिए जानलेवला भी साबित हो सकता है। (Long-term exposure to air pollution can increase mortality rates)

खराब हवा से यूं बचाएं अपने फेफड़ों और हार्ट को

  • घर के बाहर कसरत करने से बचें। केवल जिम या घर में ही एक्सरसाइज करें।
  • यात्रा करते समय अपनी नाक और मुंह को कवर करें और मास्क का इस्तेमाल करें।
  • घर में एयर प्यूरीफायर लगाएं।
  • हेल्दी डाइट अपनाएं। विटामिन सी वाले फल और एंटीऑक्सीडेंट्स रिच सब्जियों का सेवन करें।
  • खुद को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहें। इन सबके साथ जूस, सूप और रसीले फल-सब्जियों का सलाद खाएं।
  • घर के भीतर साफ-सफाई का ख्याल रखें और धूल-मिट्टी जमा ना होने दें।