Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Hepatitis Day 2021: इन वजहों से क्रोनिक हेपेटाइटिस सी के मरीजों को है गम्भीर कोविड-19 का हाई रिस्क

ऐसे लोग जिन्हें हेपेटाइटिस सी की बीमारी नहीं है उनकी तुलना में इसके मरीजों में बीमारी की गम्भीरता के आधार पर कोविड संक्रमण के भी गम्भीर होने का दावा वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। इसका अर्थ है कि जिसकी बीमारी जितनी पुरानी और गम्भीर होगी उनमें लीवर डैमेज और कोविड संक्रमण दोनों का ही खतरा अधिक होगा।   (Chronic Hepatitis C and Covid-19)

World Hepatitis Day 2021: इन वजहों से क्रोनिक हेपेटाइटिस सी के मरीजों को है गम्भीर कोविड-19 का हाई रिस्क

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 26, 2021 11:18 PM IST

World Hepatitis Day 2021:  क्रोनिक हेपेटाइटिस सी (chronic hepatitis C) के मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण के गम्भीर लक्षण बनने की आशंका बहुत अधिक है। ऐसे लोग जिन्हें हेपेटाइटिस सी की बीमारी नहीं है उनकी तुलना में इसके मरीजों में बीमारी की गम्भीरता के आधार पर कोविड संक्रमण के भी गम्भीर होने का दावा वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। इसका अर्थ है कि जिसकी बीमारी जितनी पुरानी और गम्भीर होगी उनमें लीवर डैमेज और कोविड संक्रमण दोनों का ही खतरा अधिक होगा। (Chronic Hepatitis C and Covid-19)

2021 में सामने आयी एक स्टडी में यह भी कहा गया कि भले ही हेपेटाइटिस सी के मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बहुत अधिक है लेकिन, इन मरीज़ों के आईसीयू (intensive care unit ) में भर्ती होने या कोविड की वजह से मृत्यु (death due to COVID-19) की संभावना काफी कम है।

क्यE हेपेटाइटिस सी के मरीजों में है गम्भीर कोविड संक्रमण का खतरा अधिक

सेंटर्स ऑफ डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रीवेशन (Centers for Disease Control and Prevention) ने लिवर की बीमारियों को गम्भीर कोविड-19 संक्रमण के कारण और खतरे के तौर पर चिन्हित किया है। जैसा कि हेपेटाइटिस सी लिवर से जुड़ी एक बीमारी है इसीलिए, यह भी गम्भीर कोविड संक्रमण का एक कारण बन सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेपेटाइटिस सी में कोविड-19 संक्रमण के लक्षणों की गम्भीरता इस बात पर भी निर्भर करती है पीड़ित व्यक्ति की बीमारी कितनी गम्भीर है। कुछ स्टडीज़ के अनुसार, हेपेटाइटिस सी के मरीजों में गम्भीर कोविड-19 संक्रमण की स्थिति बनने की संभावना तब औऱ बढ़ जाती है जब उनका हाई फाइब्रोसिस-4 स्कोर हो। बता दें कि, यह एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से हेपेटाइटिस के पीड़ितों में लिवर सिरोसिस ( liver Cirrhosis) का पता लगाया जाता है।