तनाव बढ़ने से बैड कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? क्या है इसके पीछे का कनेक्शन

Stress Kaise Kam Kare: जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनके लिए तनाव को नियंत्रित रखना बेहद ज्यादा जरूरी होता है। इस लेख में जानें बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट क्यों जरूरी है और इसे कैसे कंट्रोल करें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 15, 2026 6:34 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chirag Tandon

Stress Management for Cholesterol Patients: शरीर में होने वालीस्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं हमारी खराब जीवनशैली और खराब खाने-पीने की आदतों के कारण ही हो रही हैं। बाहर का अनहेल्दी खाना खाने की आदत और फिजिकल एक्टिविटी आदि न करने के कारण आज कल कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं काफी आम होती जा रही हैं। कोलेस्ट्रॉल एक समस्या यह भी है कि इससे कुछ लोगों में कोई खास बड़ा लक्षण नहीं दिखता है, जिस कारण से अक्सर लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। जबकि खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) को हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के लिए सबसे बड़े कारणों में से एक माना गया है। ज्यादातर लोग जानते हैं कि सही खान-पान, नियमित व्यायाम और दवाइयां कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। लेकिन एक महत्वपूर्ण कारण जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, वह है मानसिक तनाव। जिन लोगों का LDL ज्यादा होता है, उन्हें लंबे समय तक तनाव रहना उनके दिल की सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है और गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है।

मेंटल स्ट्रेस और कोलेस्ट्रॉल

बहुत ही कम लोग इश इस बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन स्ट्रेस्ड महसूस होना सिर्फ एक बुरी सी भावना नहीं है बल्कि यह शरीर को अंदर सेकाफी नुकसान पहुंचाता है। क्योंकि जब व्यक्ति को तनाव होता है, तो उससे कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगते हैं। ये हार्मोन शरीर में “फाइट ओर फ्लाइट” (Fight or Flight) की स्थिति पैदा करते हैं। थोड़े समय के लिए यह सामान्य है, लेकिन लंबे समय तक तनाव बना रहे तो इन हार्मोन्स का लेवल लगातार हाई रहने लगता है। इससे शरीर में फैट का संतुलन बिगड़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) तथा ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ सकते हैं।

दरअसल, स्ट्रेस गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल कम कम कर देता है और एचडीएल खून से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने के लिए बेहद जरूरी होता है। यही कारण है कि जब खून से एचडीएल लेवल कम होने लगता है, तो इसके कारण एलडीएल लेवल बढ़ने लगता है और धमनियों के अंदर जाकर जमा होने लगता है।

स्ट्रेस से इन्फ्लेमेशन बढ़ना

स्ट्रेस आपके स्वास्थ्य के लिए तब ज्यादा खतरनाक मानाता है, जब वह लंबे समय से हो रहाा होता है जिसे क्रोनिक स्ट्रेस (Chronic Stress) भी कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से तनाव में है तो इसके कारण शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ने लगती है। जब खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होने के साथ-साथ अंदर ही अंदर सूजन भी बढ़ रही है, तो इससे धमनियों के अंदर प्लाक जल्दी जमने लगता है। इसके कारण से रक्त वाहिकाएं अंदर से संकरी होने लगती हैं और दिमाग व दिल तक ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है। यह स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होने लगती है और इसकी गंभीरता जितनी बढ़ती है ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा उतना ही बढ़ने लगता है।

यह भी देखा गया है कि जिन लोगों को ज्यादा तनाव रहता है, उनके शरीर की धमनियां आमतौर पर सख्त होने लगती हैं। सख्त धमनियां खून के प्रवाह को और मुश्किल बना देती है और इस कारण से कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए स्थिति और ज्यादा गंभीर होने लगती है।

तनाव के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़ी कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार तनाव से प्रभावित होकर व्यक्ति कई बार गलत जीवनशैली अपना लेता है जैसे -

  • ज्यादा खाना या तली-भुनी चीजें खाना
  • धूम्रपान या ज्यादा शराब पीना
  • थकान के कारण व्यायाम न करना
  • नींद पूरी न होना
  • रात को देर तक जागना और सुबह देरी से उठना

तनाव से जुड़ी ये आदतें आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकती हैं और इनका असर एलडीएल को बढ़ाने और एचडीएल लेवल को कम करने पर भी पड़ता है।

तनाव बढ़ाता है ब्लड प्रेशर

स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर का भी गहरा रिश्ता है, क्योंकि तनाव सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन भी तेज करता है। जब ब्लड प्रेशर ज्यादा होता है, तो LDL धमनियों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है और प्लाक तेजी से बनता है। यह ऐसी कंडीशन है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कई गुना बढ़ा सकती है।

कोलेस्ट्रॉल मरीजों के लिए तनाव नियंत्रण क्यों जरूरी है?

खराब कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए तनाव कम करना बहुत जरूरी है। इससे -

  • सूजन कम होती है
  • कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बेहतर होता है
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है
  • दवाइयों का असर बेहतर होता है
  • जीवनशैली सुधारने में मदद मिलती है

यह भी देखा गया है कि जो लोग मानसिक तनाव को अच्छे से मैनेज कर पा रहे हैं, उन्हें कोलेस्ट्रॉल से होने वाली जटिलताओं का खतरा भी अपेक्षाकृत कम होता है। कोलेस्ट्रॉल की इन जटिलताओं में हार्ट डिजीज, स्ट्रोक व अन्य क्रोनिक बीमारियां भी शामिल है और इसलिए तनाव को कम करने के तरीके अपनाए जा सकते हैं।

  • रोजाना हल्का व्यायाम या योग करें
  • गहरी सांस लेने और ध्यान का अभ्यास करें
  • पर्याप्त नींद लें
  • परिवार और दोस्तों से खुलकर बात करें
  • काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें

स्ट्रेस कंट्रोल करना जरूरी

मेंटल स्ट्रेस शरीर को अंदर से कई अलग-अलग पहलुओं से डैमेज करता है और इनमें से एक शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना और गुड कोलेस्ट्रॉल कम कम होना भी है। इसलिए शरीर में होने वाली कई बीमारियों से बचने के लिए स्ट्रेस को समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है, इसलिए अपना खानपान सही रखें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहें और आपको जो भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं, उनकी दवाएं आदि समय-समय पर लेते रहें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source