
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Medically Verified By: Dr. Swati Singh
cancer screening women
कैंसर का समय रहते पता लगाना भी उसका इलाज करने जितना ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वह इलाज को आसान और प्रभावी तो बना ही देता है साथ ही बहुत सी जटिलताओं के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। महिलाओं के स्वास्थ्य की बात करें तो उनके लिए नियमित कैंसर स्क्रीनिंग इसलिए जरूरी है क्योंकि कई कैंसर शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित हो सकते हैं। ऐसे में अगर समय-समय कैंसर स्क्रीनिंग होती रहे तो शरीर में होने वाले शुरुआती बदलावों को पहचानने में मदद मिल सकती है, जिससे बीमारी का पता समय रहते पता लगाया जा सकता है। डॉ. स्वाति सिंह, सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली ने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी और बताया कि आखिर क्यों महिलाओं को समय-समय पर कैंसर की जांच कराते रहना चाहिए।
महिलाओं में आमतौर पर सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के मामले देखे जाते हैं, जिनका नियमित रूप से टेस्ट आदि कराते रहना चाहिए। इसके अलावा अन्य प्रकार के कैंसरों का खतरा भी बढ़ सकता है और इसलिए समय-समय पर उनकी स्क्रीनिंग भी बेहद जरूरी है। कैंसर की जांच उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और पारिवारिक इतिहास के आधार पर की जाती है। सही समय पर जांच करवाने से गंभीर स्थिति से बचाव संभव हो सकता है। इसलिए हर महिला को अपनी उम्र और जोखिम के अनुसार डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और यह तय करना चाहिए कि उन्हें कब और कौन से टेस्ट कराने हैं।
जिन महिलाओं के परिवार में कैंसर एक फैमिली हिस्ट्री रहा है यानी परिवार में पहले किसी महिला को कैंसर हो चुका है या किसी भी कारण से उनमें कैंसर का जेनेटिक रिस्क ज्यादा है। उन्हें कैंसर स्क्रीनिंग नियमित रूप से कराते रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा तंबाकू का सेवन, मोटापा, अस्वस्थ जीवनशैली और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती हैं और ऐसी स्थितियों से जुड़ी महिलाओं को भी नियमित रूप से कैंसर स्कीनिंग कराते रहने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्क्रीनिंग करवाना महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने में मदद करता है। शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल महिलाओं में बढ़ते कैंसर रिस्क के चलते कौन-कौन से टेस्ट आदि कराने चाहिए आदि के बारे में जानकारी देना है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।