Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Kidney Diseases In Diabetes: डायबिटीज में इस वजह से हो सकती है किडनी फेल, एक्सपर्ट ने बताए डायबिटीज में हेल्दी किडनी के उपाय

आंकड़ों के अनुसार, भारत में किडनी की बीमारियों से पीड़ित अधिकांश लोगों को डायबिटीज की बीमारी है। जानेंं डायबिटीज में कि़डनी की बीमारियों से बचाव के उपाय।

Kidney Diseases In Diabetes: डायबिटीज में इस वजह से हो सकती है किडनी फेल, एक्सपर्ट ने बताए डायबिटीज में हेल्दी किडनी के उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 16, 2023 12:13 PM IST

How To  Protect Kidneys : डायबिटीज मे किडनी को नुकसान पहुंचता है जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। जैसा कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल घटता-बढ़ता रहता है और यह अनियंत्रित ब्लड ग्लूकोज लेवल किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ा देता है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में किडनी की बीमारियों से पीड़ित लोगों को डायबिटीज की बीमारी है। डॉ. अरिजीत साहा (Dr Arijit Saha, MBBS, M D ( Medicine), ACMDC ( PHFI ) बता रहे हैं डायबिटीज में कि़डनी की बीमारियों के रिस्क और उससे बचाव के उपायों के बारे में।

डायबिटीज किडनी के लिए कितना नुकसानदायक (How Diabetes Affects The Kidneys?

हमारे शरीर में जमा विषैले तत्व और वेस्ट को साफ करने का काम हमारी किडनिया करती है। लेकिन, जब किसी को डायबिटीज हो तो उनका ब्लड शुगर लेवल अक्सर हाई रहता है। हाई ग्लकोज लेवल से नसों और किडनियों पर खराब असर पड़ता है। लम्बे समय तक यह स्थिति बनी रहे तो इससे किडनी फेलियर का रिस्क भी बढ़ सकता है।

डायबिटीज नेफ्रोपैथी ( Diabetic nephropathy) मधुमेह से जुड़ी एक स्थिति है जिससे शरीर की छोटी ब्लड वेसल्स ( small blood vessels) को डैमेज पहुंचता है। इसके चलते रेनल से जुड़ी बीमारिया हो सकती है और इससे किडनी ट्रांसप्लांट या डायलिसिस की जरूरत भी पड़ सकती है।

Also Read

More News

डायबिटीज में किडनी की बीमारियों के लक्षण (Symptoms of kidney disease in diabetics)

  • थकान (Fatigue)
  • कमजोरी (Weakness)
  • चक्कर आना ( Dizziness)
  • मतली और उल्टी (Nausea)
  • भूख ना लगना (Loss of appetite)
  • अचानक से वेट लॉस होना ( Sudden weight loss)
  • बार-बार पेशाब लगना (Frequent urination) या पेशाब से जुड़ी अन्य समस्याएं ( difficulty urinating)
  • पैरो में सूजन (Swelling in the legs, ankles, or feet)

डायबिटीज में किडनी की बीमारियों से बचने के उपाय (Preventing Kidney Disease in People with Diabetes)

एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज के मरीज किडनी की समस्याओं और किडनी डिजिज से बचा जा सकता है-

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल (Manage blood sugar levels)

अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें और नियमित ब्लड शुगर लेवल चेक करे। इससे किडनी को डैमेज से बचाने में सहायता होती है और किडनी से जु़ड़ी बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

हेल्दी डाइट खाएं (Follow a healthy diet)

संतुलित और सही खान-पान की मदद से ना केवल ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है बल्कि इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इस तरह किडनी डैमेज से बचा जा सकता है। डायबिटीज में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इन फूड्स का सेवन करें-

  • लीन प्रोटीन ( lean protein)
  • ताजी सब्जियां और फल
  • साबुत अनाज (whole grains)
  • हेल्दी फैट्स (healthy fats)

इन चीजों से करें परहेज-

  • प्रोसेस्ड फूड्स (processed foods)
  • शक्कर (sugar)
  • नमक (salt)

अधिक मात्रा में पानी पीएं (Stay hydrated)

डायबिटीज में अधिक मात्रा में पानी पीने और अन्य प्रकार के लिक्विड्स का सेवन करने से किडनी में जमा टॉक्सिंस और वेस्ट को बाहर निकालने में आसानी होती है। इसीलिए, दिन में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।

स्मोकिंग और अल्कोहल से करें परहेज (Avoid smoking and alcohol intake)

बहुत अधिक सिगरेट पीने और शराब का सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंचता है और क्रोनिक कि़डनी डिजिज का रिस्क बढ़ सकता है। वहीं, डायबिटीज में यह खतरा और भी अधिक बढ़ सकता है। जबकि, स्मोकिंग और अल्कोहल से परहेज करने से आपकी किडनियों को स्वस्थ रखने में मदद होती है।

किडनी टेस्ट कराएं

डायबिटीज के मरीजों को कुछ-कुछ समय बाद अपनी किडनी का टेस्ट कराते रहना चाहिए। इससे किडनी की बीमारियों का समय से पता चल सकता है और उसका इलाज भी समय पर किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source