Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Diabetes management in summer: डायबिटीज एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसमें हमारे शरीर द्वारा ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने की नेचुरल क्षमता कमज़ोर हो जाती है। वहीं, गर्मियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों की ये तकलीफ और अधिक बढ़ सकती है। जैसा कि भारत में इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए यह मौसम परेशानीभरा हो सकता है। डॉ. परमिंदर सिंह मंगेरा ( सहायक प्रोफेसर कार्डियोलॉजी जीएमसी अमृतसर पंजाब) बता रहे हैं कि गर्मियो और बरसात के उमस वाले मौसम में डायबिटीज के मरीजों को किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं और गर्मियों में शुगर के मरीजों को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। (Diabetes management in summer in Hindi)
हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से कई तरह की कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ जाती है जैसे- नसों और नर्वस सिस्टम को नुकसान होता है, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम होता है, पसीना बनाने वाली ग्रंथियों प्रभावित हो सकती हैं और इन सबके चलते शरीर खुद को ठंडा नही रख पाता। इसके अलावा, शुगर के मरीजों के शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन होने का रिस्क भी अधिक होता है। पानी या अन्य लिक्विड्स का कम सेवन ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है, जिससे बार-बार पेशाब आ सकती है और इससे डिहाइड्रेशन और अधिक बढ़ सकता है।
डॉ. मंगेरा कहते हैं कि, जैसा कि डायबिटीज के मरीजों को डिहाइड्रेशन का डर अधिक होता है। इसीलिए, उनके लिए शरीर का तापमान संतुलित रखना या सही बॉडी टेम्परेचर मेंटेन करने में तकलीफ हो सकती है। हाई बॉडी टेम्परेचर की वजह से शरीर द्वारा इंसुलिन के इस्तेमाल की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।
अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल की वजह से शरीर को ठंडा रख पाना मुश्किल हो जाता है। इससे शरीर में ये लक्षण दिखायी देते हैं -
वही, हीटवेट की चपेट में आने या लू लगने की वजह से कुछ जानलेवा स्थितियां भी बन सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए हीट स्ट्रोक की चपेट में आने के बाद ये स्थितियां बन सकती हैं-
अगर इनमें से हीट स्ट्रोक के कोई भी लक्षण दिखायी दें तो इनका तुरंत इलाज कराएं।
गर्मियों में रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा जब भी घर से बाहर जाए तो पानी की बोतल अपने साथ रखें।
डायबिटीज के मरीज डिहाइड्रेट हो सकते है और शरीर में पानी का स्तर कम हो जाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसीलिए. धूप, उमस और गर्मी के मौसम में अपने ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करें और उसे समय-समय पर चेक करते रहें।
गर्मियों में शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल अलग तरीकों से कर सकता है। इसीलिए, अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल को चेक करें और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार इंसुलिन की मात्रा में बदलाव करें।