
Also Read
Medically Verified By: Dr. Purendra Bhasin
Bina doctor se puche eye drop lene ke nuksan: आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत सी छोटी-छोटी चीजें का ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि आंखें हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी अंग है उतनी ही ज्यादा सेंसिटिव और नाजुक भी हैं। इसलिए दोनों ही पहलुओं को देखते हुए अपनी आंखों की खास देखभाल करना जरूरी होता है। बदलते मौसम में खासतौर पर जब सर्दियों के बाद गर्मियां आती हैं, तो आंखों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। गर्मियों का मौसम तेज धूप, ज्यादा गर्मी, धूल मिट्टी और कई ऐसे कारण हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन देखा जाता है कि ज्यादातर लोग जब उनकी आंखों में किसी तरह की परेशानी होती हैं, तो वे खुद से ही आई ड्रॉप लेकर इस्तेमाल कर लेते हैं। ये आई ड्रॉप दरअसल, पहले किसी डॉक्टर द्वारा बताए गए या परिवार में किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल किए गए होते हैं, जिन्हें ऐसी ही समस्या रही होगी। लेकिन ऐसा करना आंखों के लिए नुकसानदायक है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में खासतौर पर जानकारी देने वाले हैं। इस लेख में डॉ. पुरेन्द्र भसीन ने इस बारे में कुछ खास जानकारियां दी, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
आजकल बहुत से लोग आंखों में जलन, सूखापन या लालिमा होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए आंखों में आई ड्रॉप डाल लेते हैं। लेकिन क्या यह सही तरीका है? विशेषज्ञों के अनुसार, बिना परामर्श के आंखों में किसी भी प्रकार की दवा डालना हानिकारक हो सकता है। हर आई ड्रॉप अलग-अलग समस्याओं के लिए बनाई जाती हैं, और सही निदान के बिना इनका इस्तेमाल करने से आंखों में एलर्जी, संक्रमण या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ आई ड्रॉप्स में स्टेरॉयड होते हैं, जो अस्थायी रूप से आराम तो दे सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक बिना डॉक्टर की निगरानी में उपयोग करने से मोतियाबिंद ग्लूकोमा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, कुछ एंटीबायोटिक ड्रॉप्स बैक्टीरियल संक्रमण के लिए होती हैं, लेकिन यदि संक्रमण वायरल या फंगस हो, तो इनका गलत उपयोग आंखों की स्थिति और बिगाड़ सकता है।
खासतौर पर जो लोग कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं, उन्हें किसी भी आंखों की दवा का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हर आई ड्रॉप लेंस पहनने के बाद उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं होती, और गलत ड्रॉप डालने से लेंस पर दवा की परत जम सकती है, जिससे आंखों में जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।