
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 27, 2025 3:02 PM IST
Covid 19 infection risk: दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बार मुख्य रूप से JN.1 जैसे ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट चिंता का विषय बने हुए हैं। ये वेरिएंट अधिक तेजी से फैलते हैं और पहले हुए संक्रमण या वैक्सीनेशन से बनी इम्यूनिटी को आंशिक रूप से चकमा दे सकते हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि ये वेरिएंट ज्यादातर स्वस्थ लोगों में हल्के लक्षण ही पैदा करते हैं। डॉक्टर हरिश भाटिया, सीनियर चेस्ट स्पेशलिस्ट व रेस्पिरेटरी मेडिसिन के डायरेक्टर व हेड डिपार्टमेंट एवं रीब्रीथ क्लिनिक के फाउंडर डायरेक्टर ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
लक्षणों में गले में खराश, बुखार, थकान, नाक बहना और बदन दर्द शामिल हैं। रिकवरी में आमतौर पर 5–7 दिन लगते हैं, लेकिन खांसी और थकान दो-तीन हफ्तों तक रह सकती है। बुजुर्गों, पहले से बीमार लोगों और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
संक्रमण से बचाव के लिए भीड़ में मास्क पहनना, हाथ धोते रहना, वैक्सीनेशन करवाना और संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। अगर संक्रमण हो जाए, तो कम से कम 5 दिन तक आइसोलेशन में रहें और लक्षणों के अनुसार दवा लें। गलती से भी और थोड़े समय के लिए भी इन चीजों को नजरअंदाज करना आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकता है।
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी — यह सिर्फ सड़क पर नहीं, सेहत पर भी लागू होता है।
जागरूक रहें, सुरक्षित रहें — अपने साथ-साथ दूसरों की भी रक्षा करें।
अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए खानपान की चीजों पर खासतौर पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि अगर आप खाने-पीने की चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, तो यह भी आपकी सेहत को कमजोर बनाने का काम करती है। इसलिए अपने खाने में खूब फलों व सब्जियों, साबुत अनाज, दूध, दालें व अंडे आदि को शामिल करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।