हार्ट अटैक के वे संकेत जो किसी में भी दिख सकते हैं और उन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए

आपके स्वास्थ्य से जुड़े कुछ ऐसे संकेत जिन्हें आप आम समस्या समझ रहे हैं और वास्तव में हार्ट से जुड़ी अटैक का संकेत हो सकता है। इस बारे में हृदय विशेषज्ञ कुछ जरूरी लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 7, 2026 2:11 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sanjeev Aggarwal

हर किसी को पता है कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हार्ट को हेल्दी रखना जरूरी है, लेकिन आज के बिजी लाइफस्टाइल में ऐसा करना मुश्किल हो रहा है। परिवार की जिम्मेदारियां, काम का प्रेशर और सोशल लाइफ से होने वाला स्ट्रेस कहीं न कहीं का हमारे हार्ट पर भी नुकसान पहुंचा रहा है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जितना जरूरी सही जीवनशैली और सही खानपान है उतना ही जरूरी हार्ट से जुड़ी किसी भी छोटी-मोटी हेल्थ कंडीशन के लक्षणों की पहचान करना है। लेकिन यह भी सच है कि हार्ट की समस्याओं से जुड़े कई ऐसे लक्षण हैं, जिनकी अभी तक भी लोगों को पहचान नहीं हो पाई है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव अग्रवाल ने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके बारे में हर किसी को जानना चाहिए।

हार्ट अटैक का सबसे आम और प्रमुख संकेत सीने में दर्द या भारीपन होता है। यह दर्द ऐसा महसूस हो सकता है जैसे सीने पर कोई वजन रखा हो या दबाव पड़ रहा हो। कई बार यह दर्द कुछ मिनट तक रहता है या बार-बार आता-जाता है। कुछ लोगों में यह दर्द हल्का भी हो सकता है, इसलिए इसे गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

डॉ. संजीव अग्रवाल डायरेक्टर - कार्डियोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली

दर्द का शरीर के अन्य हिस्सों में फैलना

हार्ट अटैक के दौरान सीने का दर्द केवल एक जगह तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह बाएं हाथ, दोनों कंधों, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट तक फैल सकता है। खासकर बाएं हाथ और जबड़े में होने वाला दर्द हार्ट अटैक का महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। यदि इस तरह का दर्द अचानक महसूस हो, तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।

often ignored heart attack signs often ignored heart attack signs (this image is generated by chatgpt)

सांस लेने में तकलीफ

अगर बिना किसी भारी काम के भी सांस फूलने लगे या गहरी सांस लेने में परेशानी हो, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। कई बार यह समस्या सीने के दर्द के साथ होती है, लेकिन कुछ मामलों में बिना दर्द के भी सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अचानक पसीना आना

गर्मियों में पसीना आना आम बात है, लेकिन अगर आप ठंडे वातावरण में हैं और कोई मेहनत वाला काम भी नहीं कर रहे हैं और फिर भी आपको पसीना आ जाए तो यह सामान्य लक्षण नहीं है। इसे अंग्रेजी में कोल्ड स्वेट कहा जाता है, जिसका हिन्दी में मतलब है ठंडे पसीने। अगर आपको ठंडे पसीने आ रहे हैं तो यह भी हार्ट से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है।

चक्कर आने जैसा महसूस होना

चक्कर आना जिसे कुछ लोग कमजोरी भी समझ लेते हैं यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के शरीर में इस तरह के बदलाव दिखें, तो यह शरीर के अंदर किसी बड़ी बीमारी का एक अलार्म हो सकता है कि दिल सही तरह से काम नहीं कर रहा है। कई लोगों को बेचैनी या घबराहट भी महसूस होती है और साथ ही में सिर घूमना यानी चक्कर आने जैसा महसूस होता है।

उल्टी जैसा होना व थकान

कुछ लोगों, खासकर महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण अलग तरीके से सामने आते हैं। उन्हें मतली, उल्टी, पेट में दर्द या असामान्य थकान महसूस हो सकती है। कई बार यह लक्षण सामान्य कमजोरी या अपच जैसा लगता है, लेकिन यदि यह अचानक और बिना कारण हो, तो इसे गंभीरता से लेना जरूरी है। हार्ट अटैक के ये संकेत किसी भी व्यक्ति में दिख सकते हैं, चाहे वह युवा हो या बुजुर्ग। इसलिए जरूरी है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए। यदि इनमें से कोई भी संकेत महसूस हो, तो तुरंत मेडिकल मदद लें। समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है। याद रखें, जागरूकता और तुरंत कार्रवाई ही हार्ट अटैक से बचाव की सबसे बड़ी कुंजी है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य हार्ट की समस्याओं से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देना है और इसमें दी गई जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या बच्चों में हार्ट अटैक हो सकता है

हां बच्चों में भी हार्ट अटैक आना संभव है, हालांकि, इसके मामले वयस्कों की तुलना में दुर्लभ होते हैं।

हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं

सीने में दर्द होना, जी मिचलाना, शरीर के बाएं तरफ दर्द होना आदि हार्ट अटैक के कुछ शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

हार्ट डिजीज क्या है

हृदय से होने वाली कोई भी बीमारी जैसे हार्ट अटैक, हार्ट का रुक जाना (हार्ट फेलियर) और धमनियों से जुड़ी बीमारी आदि

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.