No tobacco day 2025: सिगरेट-हुक्का से ज्यादा मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ाता है चबाने वाला तंबाकू, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे

Causes of mouth cancer from tobacco: धूम्रपान व अन्य तंबाकू के प्रोडक्ट्स का सेवन करना न सिर्फ लंग कैंसर का कारण बनता है बल्कि मुंह के कैंसर का कारण भी बन सकता है, जो इस प्रकार हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 31, 2025 5:11 PM IST

Mouth cancer caused by tobacco cancer in hindi: आज के दौर में अधिकतर लोग किसी न किसी नशे के आदी हैं, चाहे वह धूम्रपान हो, तंबाकू चबाना हो, शराब पीना हो या अन्य कोई नशा। तनाव, सामाजिक दबाव और मानसिक असमर्थता के कारण लोग नशे की ओर मुड़ते हैं। यह आदत शरीर और मन दोनों के लिए हानिकारक होती है, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ता है और जीवन में समस्याएं बढ़ती हैं। मुंह का कैंसर ऐसी ही एक बड़ी समस्या है, जो आज के समय में तेजी से बढ़ रही गंभीर बीमारी है। खास बात यह है कि सिगरेट या हुक्का से ज्यादा खतरनाक माना जाता है, चबाने वाला तंबाकू। यह न केवल मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ाता है, बल्कि मसूड़ों की बीमारी, दांतों का खराब होना और सांस की गंध जैसी समस्याओं का भी कारण बनता है। भारत में तंबाकू सेवन के कारण होने वाली बीमारियां बड़ी संख्या में देखी जा रही हैं। इसलिए इसे छोड़ना बेहद जरूरी है, जिसके एक्सपर्ट द्वारा बताएं गए 4 उपाय आपके काम आ सकते हैं।

चबाने वाले तंबाकू से खतरा क्यों ज्यादा?

चबाने वाला तंबाकू सीधे मुंह की आंतरिक परतों से संपर्क करता है, जिससे कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स सीधे टिशू में प्रवेश करते हैं। यह टिशू को नुकसान पहुंचाकर कैंसर की शुरुआत करता है। हुक्का या सिगरेट में धुआं होता है जो फेफड़ों और गले को प्रभावित करता है, जबकि चबाने वाला तंबाकू सीधे मुंह और मसूड़ों को प्रभावित करता है, इसलिए इसका खतरा अधिक होता है। इसलिए एक्सपर्ट्स इस लत को छोड़ने के 4 खास तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

मन की मजबूती

सबसे पहले अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करें कि आप तंबाकू पूरी तरह छोड़ना चाहते हैं। अपनी आदत और कमजोरी को समझें और मानसिक रूप से मजबूत बनें। यह तैयारी ही नशा छोड़ने की सफलता की पहली कुंजी होती है, जिससे आप दृढ़ता से अपनी लत पर काबू पा सकते हैं।

धीरे-धीरे सेवन कम करें

अचानक तंबाकू छोड़ना कठिन होता है, इसलिए धीरे-धीरे सेवन कम करें। इससे शरीर और मन को बदलाव के अनुकूल होने का समय मिलता है। धीरे-धीरे आदत छोड़ने से लत कम होती है और सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे स्थायी छुटकारा संभव होता है। धीरे-धीरे इसका सेवन करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

स्वस्थ विकल्प अपनाएं

तंबाकू की इच्छा होने पर नाशपाती, गाजर या चीनी-मुक्त च्यूइंग गम जैसे स्वस्थ विकल्प अपनाएं। ये चीजें तंबाकू की लत को कम करने में मदद करती हैं और मुंह को व्यस्त रखती हैं, जिससे तंबाकू छोड़ने की प्रक्रिया आसान और सफल बनती है। हेल्दी ऑप्शन्स को अपनाना आपको धूम्रपान छोड़ने में मदद कर सकता है।

परिवार और दोस्तों का सहयोग लें

तंबाकू छोड़ने में परिवार और दोस्तों का समर्थन बहुत जरूरी होता है। उनका साथ आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाता है। वे आपको प्रोत्साहित करके नशे से दूर रहने में मदद करते हैं, जिससे आप अपनी लत पर काबू पा सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।