Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Common misconceptions about the HPV vaccine: अगर आपने एचपीवी (human papillomavirus) वैक्सीन के बारे में सुना होगा तो शायद किसी गायनोकोलॉजिस्ट से आपकी इस बारे में बात की होगी या आपने खुद सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देनेवाली यह वैक्सीन लगवायी हो। यह वैक्सीन तकरीबन बीते 10 वर्षों से उपलब्ध है और एक्सपर्ट्स के अनुसार यह वैक्सीन बहुत ही सेफ और सुरक्षित (HPV Vaccination effectiveness) होने के साथ-साथ एचपीवी के कई स्ट्रेन्स से सुरक्षा भी देती हैं। जैसा कि एचपीवी प्रजनन ट्रैक्ट से जुड़े वायरल इंफेक्शन (viral infection of reproductive tract) और अलग-अलग तरह के कैंसर का कारण बनता है।
हालांकि बहुत-से लोगों को इस वायरस के बारे में यह पता नहीं है कि एचपी वायरस आपके शरीर में 20 वर्षों तक छुपा रह सकता है और उसके लक्षण भी दिखायी नहीं देते। इस लेख में डॉ. सौमित्र दत्ता (Dr. Soumitra Dutta, MRCP (Paed), DCH (UK), Pediatrician associated with Bhagirathi Neotia Woman & Child Care Centre, New Town, Kolkata) बता रहे हैं एचपीवी वैक्सीन से जुड़ी कई बातों, मिथकों और उनके पीछे के सच के बारे में। (Myths and Facts about HPV Vaccine in Hindi.)
सच: देश में बीते 15 वर्षों से एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध है और इन डेढ़ दशकों के इतिहास और अनुभव के आधार पर यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित पायी गयी है और इस वैक्सीन को लेने वालों में किसी भी तरह की गम्भीर बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम नहीं दिखायी देती। हालांकि, अन्य वैक्सीन्स और दवाओं की तरह एचपीवी वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ हल्के लक्षण दिखायी दे सकते हैं जैसे-
हाथ में दर्द(arm pain), इंफेक्शन की जगह स्किन लाल होना ( redness), हल्का बुखार ( low-grade fever), सिरदर्द ( headaches), थकान (fatigue), मतली (nausea), मसल्स में दर्द (temporary muscle) जोड़ों में दर्द ( joint pain)
वहीं, कुछ मामलों में गम्भीर एलर्जिक रिएक्शन (Severe allergic reactions) हो सकते हैं हालांकि यह एक एक दुर्लभ स्थिति है।
are rare, and people allergic to any vaccine components should avoid them. बता दें कि फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन बीते 20 वर्षों से इस वैक्सीन पर नजर बनाए रखे हुए है और इस वैक्सीन पर लगातार रिसर्च भी किया गया है।
सच:- डॉ. दत्ता कहते हैं कि एचपीवी वैक्सीनेशन (HPV vaccination cost) की कीमत कैंसर का इलाज करने की तुलना में बहुत कम होती है। जहां कैंसर के इलाज में रु. 20 लाख तक का खर्च (cost of HPV cancer treatment) हो सकता है। वहीं, एचपीवी वैक्सीन की कीमत कैंसर ट्रीटमेंट के खर्च का 1% से भी कम है।
सच: वैज्ञानिकों द्वारा ऐसे कोई तथ्य अब तक पेश नहीं किए गए हैं जहां किसी क्लिनिकल टेस्ट में यह साबित हो सके कि एचपीवी की वैक्सीन लगवाने से नपुंसकता या इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। वहीं, एचपीवी वैक्सीन फर्टिलिटी को सुरक्षित रखने और सर्वाइकल कैंसर के इलाज के बाद भी फर्टिलिटी (infertility after HPV Vaccinations) पर बुरा प्रभाव पड़ने से रोकता है।